crime
विदिशा में दुकान के CCTV तोड़े, चोरी:टीन हटाकर घुसे बदमाश, 5.5 लाख का कॉपर वायर चुरा ले गए
विदिशा के कोतवाली थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास मोटर वाइंडिंग की दुकान में चोरी हो गई। रात में चोर दुकान की छत पर लगी टीन की चादर हटाकर अंदर घुसे। उन्होंने दुकान में लगे CCTV कैमरे तोड़ दिए। कॉपर वायर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। दुकान मालिक के अनुसार, चोर करीब 3 से 3.5 क्विंटल नया और पुराना कॉपर वायर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 5.5 लाख रुपए है। 1 से 3 बजे के बीच की फुटेज मिली कैमरे टूटे होने के कारण पूरी घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी। हालांकि, रात 1 से 3 बजे के बीच की कुछ CCTV फुटेज पुलिस को मिली है। इसमें एक संदिग्ध दुकान से सामान ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। दुकान मालिक ने कोतवाली पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के दूसरे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान हो सके।
Read full article on Bhaskar