crime
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:काउंटिंग को लेकर भाजपा का हंगामा, तेंदुए की तलाश में 3 टीमें जुटीं
नमस्कार, वाराणसी की आज (बुधवार) की बड़ी खबरें…वाराणसी खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद (MLC) चुनाव की मतगणना आज दूसरे दिन भी पहड़िया मंडी परिसर में सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच जारी है। शिक्षक एमएलसी पद पर जहां समाजवादी पार्टी के निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव ने बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं स्नातक एमएलसी पद पर भी पहले राउंड के बाद सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा आगे हैं। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. वाराणसी MLC चुनाव:भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग फेंकी, पुलिस से नोकझोंक वाराणसी खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद (MLC) चुनाव की मतगणना आज दूसरे दिन भी पहड़िया मंडी परिसर में सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच जारी है। शिक्षक एमएलसी पद पर जहां समाजवादी पार्टी के निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव ने बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं स्नातक एमएलसी पद पर भी पहले राउंड के बाद सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा आगे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. 30 विदेशी पर्यटकों को लेकर काशी पहुंचा ‘गंगा विलास’, 3 रात-2 दिन रुकेंगे दुनिया की सबसे लंबी नदी यात्रा के लिए चर्चित स्वदेशी लग्जरी रिवर क्रूज ‘गंगा विलास’ एक बार फिर काशी पहुंच गया है। कोलकाता से रवाना हुआ क्रूज गाजीपुर होते हुए वाराणसी पहुंचा। इसमें जर्मनी, स्विट्जरलैंड समेत कई देशों के 30 पर्यटक सवार हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3. वाराणसी के उज्ज्वला लाभार्थियों को दीपावली पर राहत दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा मिलेगी। वाराणसी में इस बार 2,69,923 परिवारों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर प्रति सिलेंडर रिफिल पर ₹1,005.50 की सहायता देंगी। इससे त्योहार के दौरान लाभार्थियों को रसोई गैस के खर्च में राहत मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर… 4. वाराणसी में तेंदुए की दहशत, 3 टीमें तलाश में जुटीं छावनी क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी की सूचना के बाद लोगों में दहशत है। तेंदुए की आशंका के चलते सेंट मेरीज स्कूल एक सप्ताह से बंद है। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए स्कूल प्रबंधन ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5.2027 में सपा लहराएगी जीत का परचम, सांसद बोले- शिक्षक MLC पद पर जीत बिगुल है 'काशी और आगरा में हमारी जीत संकेत है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रदेश में अपना परचम लहराएगी और भारी मतों से सरकार बनाएगी। लेकिन जिस तरह से रिजल्ट देने में 6 घंटे की देरी कराई गई वह संदेहास्पद थी। ऐसे में अनुरोध है शासन से की स्नातक में हर राउंड का एनाउंसमेंट कराएं। ' पढ़ें पूरी खबर… 6. वाराणसी में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा वाराणसी के ओरियाना हॉस्पिटल में बुधवार को 28 वर्षीय नीलम पटेल की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि डिलीवरी के बाद नीलम की हालत बिगड़ी तो उन्हें प्रज्ञा हॉस्पिटल से ओरियाना हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां पहुंचने के बाद काफी देर तक इलाज की स्थिति की जानकारी नहीं दी गई। बाद में उनकी मौत की सूचना मिली। पढ़ें पूरी खबर… 7.वाराणसी में दो बांग्लादेशी चोर गिरफ्तार, पासपोर्ट जब्त, घूमने आए थे भारत वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने चोरी के आरोप में बांग्लादेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें फरीदपुर अंडरपास के पास से पकड़ा। आरोपियों की पहचान मोहम्मद बैरुल इस्लाम और मोहम्मद शफीकुल इस्लाम उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। दोनों बांग्लादेश के चपाय नवाबगंज के निवासी बताए गए हैं। पुलिस को उनके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट भी मिले हैं, जिनकी प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर... 8.IITBHU के दीक्षांत समारोह के चीफ गेस्ट होंगे कुमार मंगलम IIT-BHU का 15वां दीक्षांत समारोह 31 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न स्नातक, परास्नातक और शोध कार्यक्रमों के कुल 2,048 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित स्वतंत्रता भवन में शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर… 9. लाजो सरोज ने 10 किमी दौड़ में जीता गोल्ड, जयपुर में अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हासिल किया पहला स्थान वाराणसी के राजातालाब स्थित आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर स्वर्ण पदक विजेता एथलीट लाजो सरोज को सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और प्रोत्साहन राशि देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। लाजो की उपलब्धि पर मौजूद लोगों ने खुशी जताई और उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। पढ़ें पूरी खबर… 10.वाराणसी में हार की समीक्षा करेगी भाजपा:ब्रजेश पाठक बोले- 2027 में फिर बनाएंगे प्रचंड बहुमत की सरकार शिक्षक एमएलसी चुनाव में वाराणसी सीट पर हार के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा हार की समीक्षा करेगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सपा के बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर…
Read full article on Bhaskar