crime
मुंगेर-जनरल स्टोर से स्मैक और गांजा पकड़ा, 2 अरेस्ट:11 हजार रुपये, दो मोबाइल और पीतल का पाइप भी जब्त
मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड मंदिर के पास स्थित जुनैद जनरल स्टोर में पुलिस ने छापेमारी कर 70 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ और 150 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 11 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक पीतल का पाइप भी जब्त किया गया है। गुप्त सूचना पर गठित की गई विशेष टीम सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सीताकुंड मंदिर के पास स्थित जनरल स्टोर में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसके बाद एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में दंडाधिकारी अंजलि को भी शामिल किया गया। दुकान खुलते ही भागने लगा एक आरोपित एसडीपीओ के अनुसार, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दुकान बंद थी। टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर दरवाजा खुलवाया। इसी दौरान एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। दुकान के अंदर मौजूद दूसरे व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 70 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, 150 ग्राम गांजा, 11 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक पीतल का पाइप बरामद किया। हत्या और मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं आरोपित गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बरदह गांव निवासी दुकान मालिक मोहम्मद तनवीर उर्फ मजहर गन्नी उर्फ लंगड़ा और मोहम्मद उज्जैर उर्फ टिंकू के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है। तनवीर पूर्व में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है, जबकि उज्जैर मारपीट के मामले में जेल जा चुका है। सप्लायर तक पहुंचने के लिए जांच जारी पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने कुछ अन्य लोगों के नाम बताए हैं। उनकी पहचान और भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सप्लायरों का पता लगाकर गिरफ्तारी की जाएगी। एसडीपीओ ने लोगों से अपील की कि वे अपने इलाके में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि ऐसे कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
Read full article on Bhaskar