Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:काशी में कारोबारी की मौत, मां-बेटे ने सुसाइड किया; एजेंसी से 4.71 लाख की बाइक चोरी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 5 views
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:काशी में कारोबारी की मौत, मां-बेटे ने सुसाइड किया; एजेंसी से 4.71 लाख की बाइक चोरी
नमस्कार, वाराणसी की कल (सोमवार) की बड़ी खबरें... वाराणसी में कारोबारी की मौत के बाद उनकी पत्नी और बेटे ने सुसाइड कर लिया। परिवार महाराष्ट्र से 7 अगस्त को काशी पहुंचा था। 3 दिन तक परिवार काशी घूमता रहा। बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। गंगा स्नान किया। बाकी, मंदिरों में पूजा पाठ की। वाराणसी में एक युवक ने एजेंसी से बाइक चोरी कर ली। सोमवार रात करीब 11.30 बजे युवक एजेंसी पहुंचा। कटर से एजेंसी का शीशा वाला गेट काटा। इसके बाद अंदर घुस गया। एजेंसी में खड़ी गाड़ियों को देखा। चेयर पर बैठकर घूमा। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1. काशी में कारोबारी की मौत, मां-बेटे ने सुसाइड किया, महाराष्ट्र से आया था परिवार वाराणसी में कारोबारी की मौत के बाद उनकी पत्नी और बेटे ने सुसाइड कर लिया। परिवार महाराष्ट्र से 7 अगस्त को काशी पहुंचा था। 3 दिन तक परिवार काशी घूमता रहा। बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। गंगा स्नान किया। बाकी, मंदिरों में पूजा पाठ की। पढ़ें पूरी खबर... 2. काशी में हवा में चक्कर लगाता रहा विमान, वापस लौटा, रनवे में आई अचानक गड़बड़ी वाराणसी में मंगलवार दोपहर एयरपोर्ट के रनवे में अचानक खराबी आ गई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने तत्काल रनवे को बंद कर सभी फ्लाइट्स को डायवर्ट करना शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर... 3. वाराणसी में एजेंसी से 4.71 लाख की बाइक चोरी, युवक ने कटर से दरवाजा काटा वाराणसी में एक युवक ने एजेंसी से बाइक चोरी कर ली। सोमवार रात करीब 11.30 बजे युवक एजेंसी पहुंचा। कटर से एजेंसी का शीशा वाला गेट काटा। इसके बाद अंदर घुस गया। एजेंसी में खड़ी गाड़ियों को देखा। चेयर पर बैठकर घूमा। कॉफी पी। इसके बाद वाशरूम जाकर नहाया।पढ़ें पूरी खबर... 4. वाराणसी में तेज धूप, उमसभरी गर्मी से श्रद्धालु परेशान:गंगा का जलस्तर स्थिर, घाटों का संपर्क टूटा; 100 छोटे मंदिर डूबे वाराणसी में आज आसमान में साफ है, उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशान कर रखा है शहर के कुछ इलाकों में सोमवार की देर रात हल्की-फुल्की सुबह बूंदाबांदी हुई। शहर में आज तापमान 34 डिग्री सेल्सियस है वही हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटे हैं। पढ़ें पूरी खबर... 5. डॉ एनपी सिंह वाराणसी के नए CMO, नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद रह चुके हैं तैनात संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मिर्जापुर मंडल डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह को वाराणसी का नया सीएमओ बनाया गया है। डॉ एनपी सिंह पूर्व में वाराणसी नगर निगम के साथ नगर स्वास्थय अधिकारी का लंबे समय तक पदभार संभाल चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर... 6. शंकर-गौरा स्वरूप में बाबा विश्वनाथ ने दिए दर्शन; PHOTO सावन के दूसरे सोमवार पर काशी पूरी तरह शिवमय रही। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ ने माता गौरा के साथ शंकर-गौरा स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु काशी पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर... 7. BHU संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर फैसला नहीं काशी हिंदू विश्वविद्यालय में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी लंबित है। पढ़ें पूरी खबर... 8. काशी-क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह परखेंगे 16 जिलों का संगठन, 3 मीटिंग में जानेंगे सक्रियता-तैयारी पूर्वांचल में भाजपा के 16 संगठनात्मक जिलों यानि काशी क्षेत्र के प्रभारी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह आज दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। रमेश सिंह काशी क्षेत्र में संगठन का मन, मिजाज, कार्यकर्ताओं की सक्रियता परखेंगे। पढ़ें पूरी खबर... 9. 8 साल पुराने पुलिस मुठभेड़ केस में पशु तस्कर बरी वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए दो कथित पशु तस्करों के मामले में अदालत ने एक आरोपी को दोषमुक्त कर दिया। दूसरे आरोपी की मुकदमे की सुनवाई के दौरान 2025 में मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर... 10. वाराणसी में 800 महिलाएं तैयार कर रहीं 3 लाख तिरंगे वाराणसी में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं 800 हिंदू-मुस्लिम महिलाएं देश की आन-बान-शान तिरंगा बनाने में लगी हुई हैं। मातृशक्ति इस वर्ष तिरंगा बनाकर खुद को सशक्त करने के साथ ही साथ देश को भी महिला शक्ति और महिला सशक्तिकरण का संदेश देंगी। पढ़ें पूरी खबर...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan