crime
वाराणसी एयरपोर्ट पर दो घंटे बंद रही विमानों की लैंडिंग, मरम्मत के बाद रनवे खुला
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर तकनीकी समस्या के चलते करीब दो घंटे तक विमानों की लैंडिंग बंद रही। रनवे विस्तार के निर्माण कार्य के दौरान समस्या सामने आने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर रनवे बंद कर सफाई और आवश्यक मेंटेनेंस कराया गया। इस दौरान कई उड़ानों को अयोध्या और लखनऊ डायवर्ट किया गया, जबकि एक उड़ान रद्द करनी पड़ी। रनवे की मरम्मत के बाद लैंडिंग सेवा फिर शुरू कर दी गई।
Read full article on Tarun Mitra