Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत केस की चार्जशीट 17 अगस्त को कोर्ट में पेशी करेगी CBI, रिटायर जज गिरिबाला और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत छह दिन बढ़ाई

📰 Bansal News 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 7 views
Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत केस की चार्जशीट 17 अगस्त को कोर्ट में पेशी करेगी CBI, रिटायर जज गिरिबाला और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत छह दिन बढ़ाई
Twisha Sharma Death Case: एक्टर ट्विशा शर्मा मौत के मामले में अदालत ने आरोपी रिटायर जज गिरिबाला और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत छह दिन आगे बढ़ाई है। मंगलवार को सीबीआई अदालत में ट्विशा शर्मा मौत की फाइनल चार्जशीट दाखिल करने वाली थी, लेकिन किसी कारण से रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल नहीं कर पाई। सीबीआई की मांग पर अदालत ने और छह दिन की मोहलत बढ़ा दी है। ऐसे में आरोपी गिरिबाला और समर्थ सिंह की भी न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई है। अब सीबीआई को तय तारीख तक फाइनल रिपोर्ट जमा करना होगी। लीगल एड से नियुक्त वकील ने पैरवी करने से इनकार लीगल एड के तहत नियुक्त वकील ने गिरिबाला की ओर से पैरवी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, इसके बाद गिरिबाला की ओर से निजी वकील ने नया वकालतनामा पेश किया। इस दौरान गिरिबाला की न्यायिक रिमांड को लेकर पक्ष रखा गया। सुनवाई के दौरान ट्विशा शर्मा के पिता भी अपने वकील के साथ अदालत में मौजूद रहे। रेगुलर जमानत याचिका जबलपुर हाईकोर्ट बेंच में लंबित गिरिबाला सिंह की एक अन्य रेगुलर जमानत याचिका मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच में लंबित है। इस पर 12 अगस्त को सुनवाई हो सकती है। 2 जून से गिरिबाला और समर्थ सिंह न्यायिक हिरासत में 12 मई को ट्विशा शर्मा की मौत हुई थी। जिसके बाद 2 जून से गिरिबाला और समर्थ सिंह भोपाल सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में है। यह भी पढ़ें: मालवा-निमाड़ में अति भारी बारिश का अलर्ट: राजगढ़ में 9 इंच बरसा पानी, खरगोन में अपरवेदा बांध के दो गेट खोले, नर्मदापुरम में तवा डैम का जल स्तर बढ़ा
Read full article on Bansal News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan