Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

द्वितीय सोमवार पर औघड़नाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवरात्रि के लिए सुरक्षा और कड़ी

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 6 views
द्वितीय सोमवार पर औघड़नाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवरात्रि के लिए सुरक्षा और कड़ी
द्वितीय सोमवार पर औघड़नाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवरात्रि के लिए सुरक्षा और कड़ी मेरठ, 10 अगस्त 2026। सावन के द्वितीय सोमवार पर ऐतिहासिक बाबा औघड़नाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे। वहीं, मंगलवार को शिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। द्वितीय सोमवार पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच प्रशासन की नजर अब मंगलवार को होने वाले शिवरात्रि पर्व की तैयारियों पर है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने सोमवार को बाबा औघड़नाथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रवेश-निकास से लेकर कतार व्यवस्था तक परखी डीएम और एसएसपी ने मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही के रास्तों, प्रवेश और निकास मार्ग, कतार व्यवस्था तथा भीड़ के दबाव वाले स्थानों का निरीक्षण किया। आसपास की यातायात व्यवस्था को भी मौके पर परखा गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जाए और किसी को परेशानी न हो। पेयजल, चिकित्सा सहायता सहित अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता भी देखी गई। पुलिसकर्मियों से श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने और भीड़ को अनावश्यक रूप से रोकने के बजाय सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने को कहा गया। किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई और वरिष्ठ अधिकारियों को समय से सूचना देने के निर्देश भी दिए गए। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए निगरानी मंदिर परिसर के निरीक्षण के बाद डीएम और एसएसपी कांवड़ कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से औघड़नाथ मंदिर परिसर, प्रमुख कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर की जा रही निगरानी की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कैमरों की सक्रियता जांचने के साथ कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों से निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली। शिवरात्रि पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। पूजा-अर्चना कर कांवड़ियों से जाना हाल निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने बाबा औघड़नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया गया और प्रसाद भी वितरित किया गया। अब मंगलवार की शिवरात्रि पर प्रशासन की नजर द्वितीय सोमवार का जलाभिषेक संपन्न होने के बाद अब पुलिस-प्रशासन का पूरा ध्यान मंगलवार को होने वाले शिवरात्रि पर्व पर है। मंदिर परिसर से लेकर प्रमुख कांवड़ मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा गया है। प्रशासन का प्रयास है कि शिवरात्रि पर उमड़ने वाली भारी भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और पर्व सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाए।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan