Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

टायर फटने से सोयाबीन से भरा ट्रक पलटा:सड़क पर फैली बोरियां, शाजापुर से शुजालपुर जा रहा था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 2 views
टायर फटने से सोयाबीन से भरा ट्रक पलटा:सड़क पर फैली बोरियां, शाजापुर से शुजालपुर जा रहा था
शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर सुनेरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार को सोयाबीन की बोरियों से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक का अगला टायर फटने की बात सामने आई है। गनीमत रही कि ट्रक में चालक के अलावा कोई और व्यक्ति सवार नहीं था। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक संजय सौलंकी तराना के व्यापारी प्रदीप बोड़ाना की सोयाबीन की बोरियां लेकर शुजालपुर जा रहा था। सुनेरा थाने के पास हाईवे पर अचानक ट्रक का अगला टायर फट गया। इसके बाद चालक ट्रक को संभाल नहीं पाया और ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें भरी सोयाबीन की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे की खबर मिलते ही सुनेरा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात देखे। पुलिस ने सड़क पर फैली सोयाबीन की बोरियों को हटवाकर जाम खुलवाया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर आवाजाही पर असर पड़ा। ट्रक चालक संजय सौलंकी ने बताया कि हाईवे पर वाहन चलाते समय अचानक अगला टायर फट गया था, जिससे ट्रक बेकाबू होकर पलट गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan