crime
टीकमगढ़ में सड़क से अतिक्रमण हटाया:नपा ने जब्त किए होर्डिंग, ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग में गाड़ी लगाने दी हिदायत
टीकमगढ़ में सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को नगर पालिका और यातायात पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों का सड़क पर रखा सामान जब्त किया गया और मनमाने तरीके से वाहन खड़े करने वालों को पार्किंग में ही गाड़ी लगाने की सख्त हिदायत दी गई। शहर के मुख्य रास्तों पर दुकानदारों द्वारा बाहर तक सामान फैलाकर रखने से रोज जाम की स्थिति बन रही थी। इसी को देखते हुए नगर पालिका के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने करीब तीन घंटे तक शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों का जायजा लिया। लुकमान चौराहा, नजाई बाजार, अवस्थी चौराहा, गांधी चौराहा और घंटा चौराहा जैसे इलाकों में सड़क पर रखे दुकानों के बोर्ड और सामान को हटवाया गया, जिसमें से कई बोर्ड जब्त भी किए गए। सबसे ज्यादा अतिक्रमण जवाहर चौराहे पर देखने को मिला। अस्पताल चौराहे से कलेक्ट्रेट तक पुलिस की समझाइश अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने अस्पताल चौराहे से कलेक्ट्रेट तक सड़क किनारे वाहन पार्क करने वालों को समझाया और पार्किंग में ही गाड़ी खड़ी करने की सलाह दी। ट्रैफिक इंचार्ज कैलाश पटेल ने बताया कि माइक से अनाउंसमेंट कराकर लोगों को हिदायत दी गई है कि वे सड़क पर वाहन न खड़े करें। मानो निर्देश, वरना कटेगा चालान ट्रैफिक इंचार्ज ने साफ किया कि अगर लोग निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, तो उन पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने दुकानदारों को भी समझाया कि फुटपाथ और सड़क पर सामान रखने से आवाजाही बंद होती है, जिससे पूरे बाजार में जाम लगता है और जनता को परेशानी होती है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियम न मानने पर वाहन जब्त किए जाएंगे और चालान भी काटा जाएगा।
Read full article on Bhaskar