Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

शादी कराने के नाम पर साइबर ठगी:जांजगीर-चांपा पवित्र रिश्ता डॉट कॉम के नाम पर ऐंठते थे पैसे,हेडफोन-ब्लूटूथ से लड़की की आवाज निकालते,2 गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 2 views
शादी कराने के नाम पर साइबर ठगी:जांजगीर-चांपा पवित्र रिश्ता डॉट कॉम के नाम पर ऐंठते थे पैसे,हेडफोन-ब्लूटूथ से लड़की की आवाज निकालते,2 गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा में शादी का रिश्ता कराने के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का जांजगीर-चांपा साइबर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों लक्ष्मीनारायण उर्फ लाला साहू और सोनू साहू को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों हेडफोन और ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से लड़की की आवाज में बात करते थे और इसके बाद शादी का रिश्ता तय कराने का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठ लेते थे। आरोपियों के तार कवर्धा, रायपुर, बलौदाबाजार, बालोद और महासमुंद समेत कई जिलों से जुड़े होने की बात सामने आई है। खाते में आए 2 हजार, फिर लगा होल्ड; यहीं से खुला ठगी का राज मामला तब सामने आया जब शिकायतकर्ता अजय राठौर के बैंक खाते में 2 हजार रुपए आए। कुछ दिन बाद उनके खाते पर होल्ड लग गया। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि खाते में आई रकम साइबर ठगी से संबंधित थी। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। लड़की की आवाज में करते थे बात पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हेडफोन और ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल कर लड़की की आवाज में लोगों से बातचीत करते थे। शादी का रिश्ता तय कराने का भरोसा दिलाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते और अलग-अलग बहाने से रकम अपने खातों में मंगवाते थे। 2025 से चला रहे थे ठगी का तरीका तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वे 2025 से ‘पवित्र रिश्ता डॉट कॉम’ के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को शादी का झांसा दे रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, हेडफोन, व्हाट्सएप चैटिंग से जुड़े साक्ष्य और ‘पवित्र रिश्ता डॉट कॉम’ के पंपलेट व फ्लेक्सी जब्त किए हैं। कई जिलों की शिकायतें खातों से जुड़ी मिलीं पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों और साइबर क्राइम पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी की जांच की। इसमें उनके खातों से कई अन्य साइबर ठगी की शिकायतें जुड़ी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के जरिए ठगी के और भी मामले सामने आ सकते हैं। दोनों आरोपी जेल भेजे गए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में जुड़े अन्य लोगों और ठगी के शिकार लोगों की जानकारी जुटा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan