Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

स्वतंत्रता दिवस से पहले कासगंज स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी:RPF-GRP ने चेकिंग अभियान चलाया, यात्रियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 5 views
स्वतंत्रता दिवस से पहले कासगंज स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी:RPF-GRP ने चेकिंग अभियान चलाया, यात्रियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कासगंज रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने संयुक्त रूप से सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और स्टेशन परिसर में चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों और आमजन को रेल सुरक्षा, यात्री सुरक्षा तथा स्वच्छता नियमों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत, RPF और GRP की टीम ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करने की अपील की। उन्हें ट्रेन की सीढ़ी या पायदान पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त, स्टेशन और रेल परिसर में धूम्रपान व मद्यपान न करने तथा स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया गया। देखें, 3 तस्वीरें... यात्रियों को जहरखुरानी से बचाव के लिए अनजान व्यक्तियों से किसी भी प्रकार का खाद्य या पेय पदार्थ न लेने की विशेष सलाह दी गई। उन्हें रेलवे ट्रैक पार न करने, रेल परिसर में ज्वलनशील या खतरनाक पदार्थ न लाने और महिला व दिव्यांग कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा न करने के नियमों से भी अवगत कराया गया। पुलिस टीम ने यात्रियों से उचित टिकट लेकर यात्रा करने और सभी रेलवे नियमों का पालन करने का आग्रह किया। उन्हें नियमों के कानूनी प्रावधानों और उल्लंघन की स्थिति में होने वाली दंडात्मक कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने जोर दिया कि रेल सुरक्षा ही जन सुरक्षा है और यात्रियों की सतर्कता से हादसों को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan