Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

सागर में पकड़ी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री:घर में सीढ़ियों के नीचे बनाते थे हथियार, 3 बंदूक, कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 10 views
सागर में पकड़ी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री:घर में सीढ़ियों के नीचे बनाते थे हथियार, 3 बंदूक, कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
सागर की कैंट पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। आरोपी बीना में अपने घर में सीढ़ियों के नीचे बनी जगह में हथियार बनाने का काम करते थे। कार्रवाई में पुलिस ने एक देशी कट्टा, रिवाल्वर, पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस के साथ हथियार निर्माण की सामग्री जब्त की है। तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि थाना कैंट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, कजलीवन मैदान के पास एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा व कारतूस लेकर घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। आरोपी अनुज पिता स्व. केदार सेन उम्र 24 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुरा वार्ड को देशी कट्टा और कारतूस के साथ पकड़ा‌। थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम बताए‌। घर पर दबिश दी तो मिली अवैध हथियार बनाने की सामग्री आरोपी अनुज सेन से पूछताछ करने पर उसने उक्त देशी कट्टा साहिल पिता शिवप्रसाद अहिरवार उम्र 24 वर्ष निवासी भीम वार्ड थाना बीना से लेना बताया। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने साहिल अहिरवार के घर पर दबिश दी। साहिल अहिरवार के कब्जे से एक 38 बोर की देशी रिवाल्वर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। साथ ही उसके पास से अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण व सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री में ड्रिल मशीन, पेचकस, पाना, हथौड़ा, लोहे की रॉड, पाइप, स्प्रिंग, 3 कटी हुई नाल, स्क्रू, लकड़ी के गुटके, स्प्रिंग लॉक, कैंची, रापी व लोहे की पत्तियां सहित अन्य सामग्री शामिल है। पिस्टल के साथ पकड़ाया तीसरा आरोपी गिरफ्तार आरोपी साहिल अहिरवार से पूछताछ करने पर उसने एक देशी पिस्टल सूरज पिता हेमराज अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी आवासीय कॉलोनी को देना बताया। पुलिस टीम ने सूरज अहिरवार की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 32 बोर की देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। नेटवर्क खंगाल रही पुलिस, हथियारों की जानकारी जुटा रही एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा‌। आरोपियों से हथियार बनाने और कहां तक सप्लाई करते थे, इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। हथियार बनाना कहां से सीखे और सामग्री कहां से खरीदी, इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी। पूछताछ के बाद मामले में और खुलासे हो सकते हैं। खुलासे के दौरान एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी, कैंट टीआई रोहित डोंगरे समेत अन्य टीम मौजूद रही।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan