crime
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:युवक का शव मिला,सिर में लगी थी गोली; पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जलाया; बाइक समेत गड्ढे में गिरे 3 युवक
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर RAS अधिकारियों के ट्रांसफर से जुड़ी है। सरकार ने निकाय चुनावों से पहले 183 अधिकारियों का तबादला किया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. निकाय चुनावों से पहले 183 RAS का ट्रांसफर राज्य सरकार ने निकाय चुनावों से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 183 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। सीएम के ओएसडी योगेश श्रीवास्तव, RAS एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी और सवा महीने पहले बहाल हुई पिंकी मीणा का भी ट्रांसफर किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. BSF कैंप से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीगंगानगर में BSF के कैंप की दीवार फांदकर घुसे पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा है। BSF की 163वीं बटालियन के कैंप में आरोपी बिना परमिशन घुसा था। उसके मोबाइल से पाकिस्तानी नंबरों के मैसेज और कॉल डिटेल्स भी मिली है। पूरी खबर पढ़ें 3. जयपुर में तेज बारिश, कई इलाकों में पानी भरा राजस्थान में मंगलवार को जयपुर, बाड़मेर, उदयपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। जयपुर में कई इलाकों में पानी भर गया। जेके लोन हॉस्पिटल के बाहर बस स्टैंड के शेड पर पानी भरने से वह गिर गया।झालावाड़ में नदियां उफान पर है। इसके कारण 10 गांवों का संपर्क टूट गया है। पूरी खबर पढ़ें 4. डंपर में घुसी कार, मां-बेटे और बहू की मौत धौलपुर के रहने वाले परिवार की कार मध्य प्रदेश में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में पति-पत्नी और मां की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर घायल हो गए। परिवार उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहा था। पूरी खबर पढ़ें 5. स्कूल बस में आग लगी, ड्राइवर ने 17 बच्चों को बचाया जैसलमेर के धऊवा गांव में चलती स्कूल बस में भीषण आग लग गई। बस में 17 बच्चे बैठे थे। इंजन से धुआं उठते ही ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद कुछ ही मिनट में बस आग का गोला बन गई। बच्चों के स्कूल बैग, कॉपी-किताबें जल गई। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. पति ने पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जलाया जैसलमेर में पति ने पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जला दिया। घटना के बाद पति और ससुराल वाले महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। 90% झुलसी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने खुद ही आग लगाई। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें 7. युवक का शव मिला, सिर में लगी थी गोली बारां जिले में गजनपुरा के पास नेशनल हाईवे-27 के किनारे युवक का शव मिला। उसके सिर में गोली लगी थी और हाथ में एक पिस्टल मिली। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और हत्या या आत्महत्या दोनों ही एंगल से मामले की जांच में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें 8. बाइक समेत गड्ढे में गिरे 3 युवक जोधपुर में सांगरिया फाटक के पास सीवरेज के गंदे पानी से भरे गड्ढे में 3 बाइक सवार युवक गिर गए। तीनों जैसे तैसे गड्ढे से बाहर निकले। मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक गड्ढे से बाहर निकाली। इससे पहले रात में एक बस धंस गई थी, जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. महिला की गर्दन से निकाली 2KG की गांठ जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने 75 साल की बुजुर्ग महिला की गर्दन से करीब 2KG वजन की गांठ निकाली है। पहले गांठ की बायोप्सी करवाई गई और आवश्यक जांचों के बाद ऑपरेशन किया गया। महिला अब स्वस्थ्य है और उसे छुट्टी दे दी गई है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. हरियाली अमावस्या कल हरियाली अमावस्या कल है। हालांकि इस दिन सूर्य ग्रहण भी रहेगा, लेकिन इसका असर भारत में नहीं दिखेगा।
Read full article on Bhaskar