Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव:जालौन में रात में खेत देखने की बात कहकर घर से निकला था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 7 views
पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव:जालौन में रात में खेत देखने की बात कहकर घर से निकला था
जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया में सोमवार देर रात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान ग्राम मुसमरिया निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह पुत्र अरविंद सिंह उर्फ छोटे (24) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अरविंद सोमवार रात खाना खाने के बाद खेत देखने की बात कहकर घर से निकला था। उसकी मां रमा कांति को लगा कि वह बाहर वाले कमरे में सो गया होगा। मंगलवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक पेड़ पर अरविंद का शव फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी शर्ट का फंदा बनाया था। पत्नी और दो छोटी बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल अरविंद के परिवार में उसकी मां रमा कांति, पत्नी सोनम और दो छोटी बेटियां पांच वर्षीय गुना और तीन वर्षीय अंशिका हैं। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अरविंद दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई प्रदीप सिंह मथुरा-वृंदावन गया हुआ है। दोनों भाई मिलकर खेती-बाड़ी का काम करते थे। युवक के आत्महत्या करने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों ने भी किसी कारण की जानकारी नहीं दी है। सूचना मिलने पर चुर्खी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan