Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

प्रतापगढ़ में रेप के आरोप में फरार दरोगा गिरफ्तार:महिला की शिकायत पर पुलिस ने वाराणसी से पकड़ा, भदोही में हुआ था संपर्क

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 5 views
प्रतापगढ़ में रेप के आरोप में फरार दरोगा गिरफ्तार:महिला की शिकायत पर पुलिस ने वाराणसी से पकड़ा, भदोही में हुआ था संपर्क
प्रतापगढ़ में रेप के आरोप में फरार चल रहे दरोगा अर्जुन सिंह को महिला थाना पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार था। पुलिस ने उसे 10 अगस्त की शाम वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित उसके रिश्तेदार के घर से दबोचा। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौतमबुद्धनगर निवासी एक महिला ने 27 जून को दरोगा अर्जुन सिंह के खिलाफ प्रतापगढ़ के महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया गया कि अर्जुन सिंह की तैनाती जब भदोही में थी, उसी दौरान महिला से उसका संपर्क हुआ था। आरोपी दरोगा प्रतापगढ़ के मांधाता थाने में तैनात रहा है। उसके खिलाफ मुकदमा में धारा 69, 352 और 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से कई बार गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के वाराणसी में होने की जानकारी मिली। महिला थाना प्रभारी संगीता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 अगस्त को शाम 5:34 बजे वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में गैस गोदाम के पीछे टकटकपुर स्थित आरोपी के रिश्तेदार के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में कांस्टेबल अखिलेश, महिला आरक्षी कुसुम सरोज और महिला आरक्षी सुलेखा शर्मा शामिल थीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अर्जुन सिंह पुत्र स्वर्गीय पृथ्वी सिंह का वर्तमान पता एस-28/54, गैस गोदाम के पीछे टकटकपुर, थाना कैंट, वाराणसी है। उसका स्थायी पता ग्राम तारीघाट, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 11 अगस्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की विवेचना महिला थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan