Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

पुलिस फायरिंग में लूट का आरोपी घायल, गिरफ्तार:शामली में चेकिंग के दौरान पुलिस पर की थी फायरिंग, 2 आरोपी हुए फरार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 7 views
पुलिस फायरिंग में लूट का आरोपी घायल, गिरफ्तार:शामली में चेकिंग के दौरान पुलिस पर की थी फायरिंग, 2 आरोपी हुए फरार
शामली में पुलिस की जवाबी फायरिंग में लूट का एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। आरोपी के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और नकदी बरामद हुई है। यह घटना मंगलवार को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर की जा रही चेकिंग के दौरान हुई। गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस तीतरो पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक स्पेलेंडर बाइक पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति तेज गति से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा करते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान बाइक सवार एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया और उपचार के लिए सीएचसी ऊन भेजा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमिर पुत्र इरफान निवासी डिडौली खेड़ा, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश आमिर के दो साथी अंधेरे और मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई बिना नंबर की स्पेलेंडर मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, दो खोखे, एक जिंदा कारतूस और 1500 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह आरोपी 20 मई 2026 को गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र में अमीर आलम निवासी गढ़ी अब्दुल्ला खां और उसके चचेरे भाई बसर के साथ हुई लूट की घटना में वांछित था। अमीर आलम की तहरीर पर थाना गढ़ीपुख्ता में इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था, और पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई स्पेलेंडर मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा, दो खोखे, एक जिंदा कारतूस और 1500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आमिर के खिलाफ चिलकाना और बेहट थानों में हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, गोवंश संरक्षण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan