Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

पब्लिक प्लेस पर गंदगी करने वाले 179 दुकानदारों पर कार्रवाई:आगरा नगर निगम ने वसूला 1.32 लाख का जुर्माना, चारों जोन में चला अभियान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
पब्लिक प्लेस पर गंदगी करने वाले 179 दुकानदारों पर कार्रवाई:आगरा नगर निगम ने वसूला 1.32 लाख का जुर्माना, चारों जोन में चला अभियान
आगरा में कूड़ा कलेक्शन के लिए डस्टबिन रखने के बजाय सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाना दुकानदारों को भारी पड़ गया। नगर निगम ने शहर के चारों जोन में औचक अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने और गंदगी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 1.32 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। लोहामंडी में 21 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई लोहामंडी जोन में नगर निगम की टीम ने 21 प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 23 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। यहां दुकानों के बाहर और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डाले जाने की शिकायतों के बाद टीम ने औचक निरीक्षण किया। ताजगंज में 28 दुकानदारों से वसूला जुर्माना ताजगंज जोन में 28 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनसे कुल 37 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। टीम ने दुकानदारों को प्रतिष्ठान के बाहर कूड़ा न डालने और डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। छत्ता में 46 दुकानदारों पर कार्रवाई छत्ता जोन में अभियान के दौरान 46 दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 28 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकते पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हरीपर्वत में सर्वाधिक 84 दुकानदारों पर कार्रवाई हरीपर्वत जोन में सबसे अधिक 84 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनसे 43 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। टीम की कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों में अफरा-तफरी की स्थिति रही। अधिकारियों ने मौके पर ही दुकानदारों को स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और कूड़े का उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने से नालियां चोक होने के साथ ही गंदगी और दुर्गंध की समस्या पैदा होती है। बारिश के दौरान यही कचरा जलभराव की समस्या को भी बढ़ाता है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर आयुक्त ने दी चेतावनी नगर आयुक्त संतोष कुमार वैयय ने कहा है, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुकानदार अपने प्रतिष्ठान से निकलने वाले कूड़े के लिए डस्टबिन रखें और कूड़ा नगर निगम के संग्रहण वाहन को ही दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। शहर को स्वच्छ रखना नगर निगम के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक और व्यापारी की जिम्मेदारी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan