Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

पारिवारिक विवाद में महिला नहर में कूदी:ऑटो चालक और छात्र ने बचाई जान, अस्पताल में हालत खतरे से बाहर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 5 views
पारिवारिक विवाद में महिला नहर में कूदी:ऑटो चालक और छात्र ने बचाई जान, अस्पताल में हालत खतरे से बाहर
रदोई के बावन क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। महिला को डूबता देख सड़क से गुजर रहे ऑटो चालक और एक स्कूल छात्र ने साहस दिखाया। रस्सी के सहारे नहर में उतरकर छात्र महिला तक पहुंचा और लोगों की मदद से उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस ने महिला को बावन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई। महिला को डूबता देख मचा हड़कंप बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के सबीरपुर गांव निवासी गुड्डी पत्नी भगवानदीन मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बावन स्थित शारदा नहर में कूद गईं। महिला को पानी में डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने उसे बचाने की कोशिश शुरू की। ऑटो चालक ने फेंकी रस्सी, छात्र नहर में उतरा ऑटो चालक ने महिला की ओर रस्सी फेंकी, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं सकी। तभी वहां से गुजर रहे एक स्कूल छात्र की नजर महिला पर पड़ी। छात्र ने बिना देर किए साहस दिखाया और रस्सी के सहारे नहर में उतर गया। वह महिला तक पहुंचा और लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती महिला के नहर से बाहर आने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलने पर बावन पुलिस चौकी प्रभारी वरुण शुक्ला, कांस्टेबल कृष्णमूर्ति मौर्य और विमलेश पटेल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया खतरे से बाहर सीएचसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला की हालत सामान्य बताई और उसे खतरे से बाहर घोषित किया। पुलिस ने महिला से घटना के संबंध में जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते महिला द्वारा नहर में छलांग लगाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, महिला की जान बचाने में तत्परता दिखाने वाले ऑटो चालक और स्कूल छात्र की स्थानीय लोगों और पुलिस ने सराहना की।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan