Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

मऊ : पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,चोरी का माल बरामद।।||Mau: Police arrested three notorious thieves and recovered stolen goods.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 5 views
मऊ : पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,चोरी का माल बरामद।। ।।देवेन्द्र कुशवाहा।। दो टूक : मऊ जनपद के दक्षिणटोला थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का त्वरित अनावरण करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार शातिर युवको के कब्जे से चोरी किए गए 20 हजार रुपये नगद तथा 9 एमएम के तीन प्रतिबंधित जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया। विस्तार : पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में दक्षिणटोला पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 11 अगस्त 2026 को रैनी बगीचा के पास से मुकदमा अपराध संख्या 117/2026, धारा 331(4), 305(A), 317(2), 317(4) बीएनएस एवं 9/7/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमन गुप्ता उर्फ विपुल मधेशिया, निवासी डोमनपुरा कसारी, थाना दक्षिणटोला, आदर्श मधेशिया उर्फ कन्हैया गुप्ता, निवासी डोमनपुरा कसारी तथा मोहम्मद रहीम, निवासी जमालपुरा, थाना दक्षिणटोला, मऊ के रूप में हुई है। शराब के ठेके में पीछे से छत के रास्ते घुसे थे आरोपी पूछताछ में पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने बताया कि तीनों ने मिलकर दसई पोखरा स्थित सरकारी देशी शराब के ठेके को निशाना बनाया था। आरोप है कि वे घर से पैदल निकलकर ठेके के पीछे से छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और सेल्समैन के पास रखे कैश बॉक्स को चोरी कर ले गए। कैश बॉक्स में करीब 20 हजार रुपये बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपियों ने रास्ते में रुपये आपस में बांट लिए तथा कैश बॉक्स को नाले में फेंक दिया। बरामद 20 हजार रुपये को पुलिस ने चोरी की रकम बताया है। वहीं बरामद तीन प्रतिबंधित 9 एमएम कारतूस के संबंध में अभियुक्त कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मुख्य आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अमन गुप्ता उर्फ विपुल मधेशिया पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम, चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वह थाना दक्षिणटोला का मजारिया हिस्ट्रीशीटर भी है और पूर्व में जेल जा चुका है। वहीं अभियुक्त आदर्श मधेशिया उर्फ कन्हैया गुप्ता के विरुद्ध भी चोरी एवं आयुध अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। तीसरे अभियुक्त मोहम्मद रहीम के विरुद्ध भी इसी मुकदमे में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चोरी की नगदी की बरामद- गिरफ्तार शातिरो के पास चोरी के 20,000 रुपये नगद एवं 9 एमएम के 03 जिंदा प्रतिबंधित कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते.हुए जेल भेज दिया।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan