crime
मंडला में जलाशय में नहाते समय बहा मजदूर,VIDEO:छिताखुदरी-बिलटुकरी क्षेत्र में अचानक बढ़ा पानी का बहाव; गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
मंडला जिले के निवास-कुंडम मार्ग पर स्थित छिताखुदरी-बिलटुकरी जलाशय में रविवार को नहाने उतरा एक मजदूर पानी के तेज बहाव में बह गया। जबलपुर जिले के कुंडम थाना क्षेत्र में हुई इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें पानी के अचानक बढ़े बहाव में व्यक्ति कुछ ही सेकंडों में ओझल होता दिख रहा है। नहाते समय अचानक बढ़ा पानी का बहाव जानकारी के मुताबिक, बहने वाला व्यक्ति मजदूरी का काम करता था और मूल रूप से बंगाल का रहने वाला है। वह रविवार को जलाशय में नहाने उतरा था, तभी अचानक पानी का बहाव बेहद तेज हो गया। संभलने का मौका न मिलने के कारण वह सीधे गहरे पानी में चला गया। पुलिस और रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी कुंडम पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही गोताखोरों की मदद से व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई थी। हालांकि, अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है और न ही उसकी आधिकारिक पहचान हो पाई है। प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी, नालों और जलाशयों के पास जाने से बचें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि देखने में शांत लग रहा पानी अचानक उफान पर आ सकता है, जिससे जान का खतरा बना रहता है।
Read full article on Bhaskar