Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

लोन दिलाने के नाम पर 6.50 लाख की ठगी:शामली में 13 लोगों पर मुकदमा, जेवर और नकदी वापस करने किया इनकार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 6 views
लोन दिलाने के नाम पर 6.50 लाख की ठगी:शामली में 13 लोगों पर मुकदमा, जेवर और नकदी वापस करने किया इनकार
शामली के खेड़ीकरमू गांव में बड़ा लोन दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से 6.50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने तीन लाख रुपये नकद और करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सोने के जेवर हड़प लिए। इस संबंध में 13 लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेड़ीकरमू गांव की रेखा, रीना, मोहसीना, चचेल, अंजू, रुबी और प्रीति सहित अन्य महिलाएं समूह के माध्यम से कार्य करती हैं। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने इन महिलाओं को जल्द ही बड़ा लोन दिलाने का प्रलोभन दिया। उन्हें बताया गया कि लोन मिलने पर वे अपना रोजगार शुरू कर सकेंगी। इसी झांसे में आकर महिलाओं ने आरोपियों को लगभग तीन लाख रुपये नकद और साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर सौंप दिए। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि आरोपियों ने उनसे हस्ताक्षरयुक्त कोरे कागज और पहचान पत्र भी अपने कब्जे में ले लिए। कुछ समय बाद जब प्रीति और सुनील ने लोन की स्थिति और अपने जेवर वापस करने के बारे में जानकारी मांगी, तो आरोपी टालमटोल करते रहे। बाद में उन्होंने नकदी और जेवर लौटाने से भी साफ इनकार कर दिया। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने लोन दिलाने के बहाने कुल 6.50 लाख रुपए की नकदी और जेवर हड़प लिए हैं। अब, कथित लोन कंपनी से जुड़े लोग भी पीड़ितों पर दबाव बना रहे हैं। इस मामले में सुनील, चरण सिंह, उर्मिला, बंटी, मोनू सहित लोन कंपनी से जुड़े विशाल, विपिन, रवि, सादिक और अंकित समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan