Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

लखनऊ : रक्षाबंधन पर यूपी में दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें, 26 से 31 अगस्त तक विशेष संचालन।||Lucknow: Extra buses will run in Uttar Pradesh on Raksha Bandhan, with special operations from August 26th to 31st.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
लखनऊ : रक्षाबंधन पर यूपी में दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें, 26 से 31 अगस्त तक विशेष संचालन।। दो टूक : रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम विशेष बस संचालन करेगा। विस्तार : परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने 26 से 31 अगस्त तक छह दिनों की अवधि में अधिक से अधिक बसें संचालित करने और निगम की शत-प्रतिशत बसों को ऑनरोड रखने के निर्देश दिए हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के दौरान बहनों और अन्य यात्रियों का आवागमन बढ़ जाता है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए इन क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। ◆बस स्टेशनों पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं। मंत्री ने बसों और बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, यात्री प्रतीक्षालय में पर्याप्त रोशनी और पंखों की व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों को बसों के संचालन की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी की जाएगी। परिवहन निगम के एमडी प्रभु एन. सिंह ने क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को पर्व अवधि में आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बसें लगाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न मार्गों पर संचालन व्यवस्था को भी यात्री मांग के अनुरूप लचीला रखने को कहा गया है। ●कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक---- पर्व अवधि में बस संचालन से जुड़े अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, चालकों, परिचालकों और अन्य कर्मचारियों के अवकाश, साप्ताहिक विश्राम और डीडीआर को सामान्य परिस्थितियों में स्वीकृत नहीं किया जाएगा। केवल परिवार में मृत्यु अथवा स्वयं की गंभीर बीमारी जैसी विशेष परिस्थितियों में ही राहत दी जाएगी। बसों की तकनीकी स्थिति बनाए रखने के लिए आवश्यक कल-पुर्जे और एसेम्बली पहले से उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। मार्गों की सघन चेकिंग के साथ बसों की उपलब्धता और यात्री मांग की लगातार निगरानी की जाएगी। चालक-परिचालकों को मिलेगा प्रोत्साहन- - - - - रक्षाबंधन की छह दिवसीय विशेष संचालन अवधि में निर्धारित मानक पूरा करने वाले चालक-परिचालकों को 1,800 किलोमीटर संचालन पूरा करने पर 1,200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालक-परिचालकों को 1,800 किलोमीटर से अधिक संचालन पर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला में प्रतिदिन उपस्थित रहने वाले तकनीकी कर्मचारियों को 500 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। हालांकि प्रोत्साहन के लिए सेवा का लोड फैक्टर 64 प्रतिशत से अधिक होना आवश्यक होगा। चिन्हित बस स्टेशनों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों के लिए भी प्रोत्साहन की व्यवस्था की गई है। इसके तहत प्रति बस स्टेशन 5,000 रुपये की दर से कुल 90,000 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। परिवहन निगम ने बसों की उपलब्धता यात्रियों की मांग के अनुरूप रखने और भीड़ वाले बस स्टेशनों पर अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की निरंतर मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan