Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

खाद्य सुरक्षा विभाग ने छेड़ा अभियान, जबलपुर, डिंडौरी, सतना में गोवर्धन ब्रांड घी, ब्राउन चना, मिर्च पाउडर किया जब्त

📰 Palpal India 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 5 views
खाद्य सुरक्षा विभाग ने छेड़ा अभियान, जबलपुर, डिंडौरी, सतना में गोवर्धन ब्रांड घी, ब्राउन चना, मिर्च पाउडर किया जब्त
जबलपुर. एमपी में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षाविभाग ने अभियान छेड़ दिया है, जिसके चलते जबलपुर, डिंडौरी, सतना में अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर गोवर्धन घी, ब्राउन चना और मिर्च पाउडर के छह नमूने लिए. खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार सभी छह नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं. बताया गया है कि जबलपुर के धन्वंतरि नगर स्थित ब्लिंकिट स्टोर से गोवर्धन घी का नमूना लेने के साथ करीब 12 हजार रुपये कीमत का घी जब्त किया गया. खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता के अनुसार धन्वंतरि नगर स्थित ब्लिंकिट स्टोर के निरीक्षण के दौरान गोवर्धन ब्रांड घी का नमूना लिया गया. उपलब्ध स्टॉक में से करीब 12 हजार रुपये कीमत का घी जब्त किया गया है. इसकी गुणवत्ता की पुष्टि अब प्रयोगशाला जांच के बाद होगी. ग्रीन सिटी स्थित राहुल सेल्स से पारस घी का नमूना लिया गया. वहीं अधारताल स्थित विशाल मेगा मार्ट से प्योर बेस्ट और नमस्ते इंडिया ब्रांड के घी के नमूने जांच के लिए गए. इसी प्रतिष्ठान से ब्राउन चना और मिर्च पाउडर के नमूने भी लिए गए. प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि संबंधित खाद्य उत्पाद निर्धारित गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं. सतना में एक लाख से अधिक का स्टॉक सीज- खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गोवर्धन ब्रांड के घी का एक लाख रुपए से अधिक कीमत का स्टॉक जब्त कर सीज कर दिया. मिलावट की आशंका के चलते अधिकारियों ने पंजाबी कॉलोनी स्थित सुपर स्टॉकिस्ट श्रीराम एंटरप्राइजेज और इंस्टा कार्ट के डार्क स्टोर से घी के नमूने लिए हैं. सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण- खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौर ने पंजाबी कॉलोनी स्थित श्रीराम एंटरप्राइजेज का औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान यहां गोवर्धन घी के पांच अलग-अलग नमूने लिए गए. विभाग के अनुसार, पूर्व में जांचे गए गोवर्धन घी के एक नमूने की रिपोर्ट असुरक्षित पाई गई थी. इसके बाद अधिकारियों ने प्रतिष्ठान में उपलब्ध करीब 69 हजार रुपए कीमत के गोवर्धन घी के पूरे स्टॉक को सीज कर दिया. डिंडौरी की दुकानों में मिलावटी घी की आशंका पर दबिश- डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया द्वारा गठित टीम ने मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले में दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट की आशंका के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की. जांच के दौरान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए तथा आवश्यकतानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई. जांच दल द्वारा भाई किशोर कुमार-मुकेश कुमार, मेन रोड डिंडौरी, गुरु नानक किराना पुरानी डिंडौरी और मीना सुपर बाजार डिंडौरी का निरीक्षण किया गया. कुल तीन किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया- पुरानी डिंडौरी स्थित साहू किराना स्टोर से डीएफ गोल्ड काउ घी और औषधा ब्रांड का कुल 41.7 लीटर घी अनुमानित कीमत 30405 रुपये जब्त किया गया. नायब तहसीलदार समनापुर और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा भी किराना दुकानों की जांच की गई. जांच दल ने ग्राम मानिकपुर स्थित रोहित किराना स्टोर व समनापुर स्थित संजय किराना स्टोर सहित कुल तीन किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया.
Read full article on Palpal India

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan