business
केंद्रीय राज्य मंत्री निमुबेन बंभाणिया ने वडोदरा के एफसीआई साइलो प्लांट का किया दौरा, आधुनिक भंडारण व्यवस्था का लिया जायजा
वडोदरा, 13 सितंबर (वेब वार्ता)। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बंभाणिया ने गुजरात के वडोदरा जिले के कायावरोहण स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के आधुनिक साइलो प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न भंडारण और स्वचालित अनाज प्रबंधन प्रणाली का निरीक्षण किया तथा एफसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्लांट के संचालन की विस्तृत समीक्षा की। दौरे के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को साइलो प्लांट की सुविधाओं, संचालन व्यवस्था और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। निमुबेन बंभाणिया ने खाद्यान्न भंडारण, गेहूं की खरीद, गेहूं से लदे रेलवे वैगनों की हैंडलिंग, स्वचालित संचालन प्रणाली (ऑटोमेशन ...
Read full article on Loktej