crime
कौशांबी में हाईटेंशन लाइन से युवक की मौत:बांस रखते समय हुआ हादसा, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा
कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उर्मिला देवी पत्नी रामनरेश, निवासी उजहिनी खालसा के मजरा क्याउद्दीन गांव के अनुसार, यह घटना 10 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। उनके पति रामनरेश अपने घर पर थे और पड़ोस में चल रहे मकान निर्माण के दौरान छत पर बांस रख रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। देखें, 3 तस्वीरें... हाईटेंशन करंट लगने से रामनरेश गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने सोमवार शाम को शव को थाने लाकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतक के लिए मुआवजे की मांग की। घंटों चले हंगामे के बाद थाना पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी उर्मिला देवी ने संदीपन घाट थाने में तहरीर देकर घटना की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग दोहराई है। परिवार में शोक का माहौल है।
Read full article on Bhaskar