crime
जयपुर में कल 4 घंटे बिजली कटौती:मेंटेनेंस के कारण पावर सप्लाई बाधित, वैशाली नगर समेत शहर के 40 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित
जयपुर में मेंटेनेंस के कारण मंगलवार को 40 से ज्यादा इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इसमें मुख्य रूप से जयपुर सिटी की कई कॉलोनियों समेत वैशाली नगर के भी कुछ इलाके प्रभावित होंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पावर सप्लाई बाधित रहेगी। इन जगहों पर बंद रहेगी बिजली माली मोहल्ला, खंडाका हाउस, बालानन्द जी का रास्ता, उनियारों का रास्ता, बगरू वालों का रास्ता, सनी प्लाजा, सरोज सिनेमा, बिसाऊ होटल, हाजी कॉलोनी, स्वामी बस्ती, सीकर हाउस, राममंदिर, नगर निगम ऑफिस, पुलिस चौकी, निर्माण मार्ग, खेतड़ी हाउस, निलगारों का मोहल्ला, मोहन नगर, फतेहराम का टीबा, सुलभ कॉम्प्लेक्स। चांदपोल बाजार, नीदड राव जी का रास्ता, बाबा हरीशचन्द मार्ग, जनाना हॉस्पिटल, संसार चन्द रोड, शिव दास जी का रास्ता, बालानन्द की मोरी, तेजाजी की बगीची, जुगल जोड़ी, हरिजेठ का चौक, पुरानी बस्ती, हनुमान मंदिर, पशु चिकित्सालय और आस पास का प्रभावित क्षेत्र। इसके अलावा वैशाली नगर ई ब्लाक, कुमावत कॉलोनी गली न. 1 से 10, अल्पना कॉलोनी, खातीपुरा पुलिया और आसपास का प्रभावित क्षेत्र।
Read full article on Bhaskar