Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

जयपुर में बैंक मैनेजर को लूटकर उत्तराखंड घूमने गए बदमाश:शौक पूरे करने की वारदात; रेंटल कार लेकर काट रहे थे फरारी; 3 आरोपी गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 5 views
जयपुर में बैंक मैनेजर को लूटकर उत्तराखंड घूमने गए बदमाश:शौक पूरे करने की वारदात; रेंटल कार लेकर काट रहे थे फरारी; 3 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में बैंक मैनेजर से लूट मामले के तीन आरोपियों को पुलिस ने मसूरी से गिरफ्तार कर लिया। जवाहर नगर थाना पुलिस ने मंगलवार शाम मामले का खुलासा करते हुए तीनों बदमाशों से लूट का माल बरामद कर लिया। बैंक मैनेजर नवीन कुमार शर्मा (37) को 3 अगस्त को लूटने के बाद बदमाश रेंटल कार लेकर फरारी काटने मसूरी (उत्तराखंड) घूमने चले गए थे। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने मौज और शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया- लूट के आरोपी रोनित यादव (24) निवासी कोटपुतली बहरोड हाल सिंधी कॉलोनी जवाहर नगर, रवि प्रकाश (25) निवासी प्रतापगढ़ अलवर हाल सरकारी क्वार्टर अजमेर और तनिष्क रॉय (22) निवासी सैथी चित्तौड़गढ़ हाल सिंधी कॉलोनी जवाहर नगर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से बैंक मैनेजर से लूटी सोने की चेन, अंगूठी और कड़ा बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में यूज दो स्कूटी और वैन्यू कार भी जब्त की है। 600 KM पीछा कर पकड़ा SHO (जवाहर नगर) सरला यादव ने बताया- जवाहर नगर में रहने वाले बैंक मैनेजर नवीन कुमार शर्मा से लूट की वारदात हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों ने रेकी के बाद वारदात को हथियार के दम पर अंजाम दिया था। लूट की वारदात कर बदमाश पुलिस से बचने के लिए रेंटल कार लेकर मसूरी (उत्तराखंड) चले गए थे। पुलिस टीम की ओर से 20 किलोमीटर में करीब 200 CCTV को खंगाला गया। इसकी मदद से लूट की वारदात करने वाले बदमाशों को चिन्हिृत किया गया। पुलिस ने करीब 600 किलोमीटर पीछा कर लुटेरों को धर-दबोचा। यह खबर भी पढ़ें... जयपुर में बैंक मैनेजर को लिफ्ट में लूटा:जिम से लौटकर फ्लैट में जा रहे थे, अपार्टमेंट की लिफ्ट में दो बदमाशों ने पिस्टल तानी जयपुर में नकाबपोश 2 बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर यूनियन बैंक के मैनेजर नवीन कुमार शर्मा को लिफ्ट में लूट लिया। बदमाश सोने की चेन,कड़ा समेत अन्य ज्वेलरी ले गए। बदमाशों ने उनके अपार्टमेंट की लिफ्ट में इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान लिफ्ट में पड़ोसी युवती भी मौजूद थी। (पूरी खबर पढ़ें)
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan