Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार:देवरिया के मईल चौराहे से पुलिस ने पकड़ा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 8 views
हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार:देवरिया के मईल चौराहे से पुलिस ने पकड़ा
देवरिया। जिले के मईल पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे एक आरोपी को सोमवार दोपहर 2 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील सिंह के रूप में हुई है, जिसे मईल चौराहा स्थित यूपी बड़ौदा बैंक के सामने से पकड़ा गया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला मईल गांव निवासी चेतन चौधरी की तहरीर पर दर्ज किया गया था। चेतन ने अपनी शिकायत में बताया कि 14 जून को दोपहर करीब 1:30 बजे, थाना दिवस के आदेशानुसार अपनी जमीन जोतने के बाद वह मईल चौराहे के पास राजू यादव के मकान में आराम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान राकेश चौधरी, विजय बहादुर चौधरी, सुनील सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, अभिषेक पांडेय सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में चेतन के पिता के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मरणासन्न अवस्था में गिर पड़े। हमलावरों ने चेतन और उनकी मां के साथ भी मारपीट की। पिता की गंभीर हालत देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। चेतन के अनुसार, घायल पिता को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर ले जाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान राकेश चौधरी और विजय बहादुर चौधरी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पर भी दी थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुनील सिंह पुत्र केदार सिंह, निवासी ड्योढ़ी, थाना मईल, देवरिया का रहने वाला है। उसके खिलाफ मईल थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115(2), 351(3), 333, 352, 191(2) और 191(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इस मामले में वांछित चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मईल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पहले भी दर्ज है मुकदमा पुलिस के अनुसार सुनील सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2011 में मईल थाने में उसके खिलाफ धारा 380 और 511 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्तमान मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से संबंधित अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan