Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे मां-बेटे का एक्सीडेंट...मौत:सहारनपुर में डाक कांवड़ के ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में कराया था भर्ती

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 7 views
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे मां-बेटे का एक्सीडेंट...मौत:सहारनपुर में डाक कांवड़ के ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में कराया था भर्ती
हरिद्वार से गंगाजल लेकर यमुनानगर लौट रहे एक परिवार के साथ मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तराखंड की सीमा पार कर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद नगला अहीर गांव के पास डाक कांवड़ियों के ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां और बेटा सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को तुरंत उपचार के लिए देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम देहरादून में ही कराया गया। मामला थाना गागलहेड़ी क्षेत्र का है। दो बाइकों पर हरिद्वार गया था परिवार हादसे का शिकार हुआ परिवार हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर थाना क्षेत्र के गांव रादैरी का रहने वाला है। बताया गया कि रोहित कुमार अपनी पत्नी 35 वर्षीय संजना, बड़े बेटे पीयूष और 14 वर्षीय बेटे चिराग के साथ शनिवार को दो बाइकों से हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए गए थे। हरिद्वार में गंगाजल लेने के बाद परिवार मंगलवार सुबह वापस अपने गांव रादैरी के लिए रवाना हुआ। वापसी के दौरान रोहित कुमार एक बाइक चला रहे थे और उनके साथ उनका 14 वर्षीय बेटा चिराग बैठा था। दूसरी बाइक बड़े बेटे पियूष के पास थी। पियूष बाइक चला रहा था और उसकी मां संजना पीछे बैठी हुई थीं। नगला अहीर के पास ट्रक ने मारी टक्कर बताया गया कि दोनों बाइक सवार उत्तराखंड की सीमा पार करके उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल हो चुके थे। इसी दौरान वे नगला अहीर गांव के पास पहुंचे। तभी डाक कांवड़ियों को लेकर जा रहे एक ट्रक ने पियूष की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पीछे बैठी संजना और बाइक चला रहा पियूष उछलकर काफी दूर जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने गंभीर हालत में जौलीग्रांट पहुंचाया सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान मां संजना और बेटे पियूष की मौत हो गई। देहरादून में कराया गया पोस्टमार्टम मां-बेटे की मौत के बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम देहरादून में ही कराया गया। हादसे की सूचना परिवार के अन्य सदस्यों और परिजनों को दी गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सीओ ने कहा- ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा सीओ सदर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि नगला अहीर गांव के पास डाक कांवड़ियों के ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan