crime
हापुड़ में तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही से हादसा, सड़क किनारे झांकी देख रहे बच्चों को कुचला; पुलिस जांच में जुटी
हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सड़क किनारे खड़े होकर कांवड़ियों की धार्मिक झांकी देख रहे दो मासूम बच्चों को तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कांवड़ियों की भव्य झांकी निकाली जा रही थी। इसी दौरान दो मासूम बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर झांकी देख रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक वहां पहुंचा और बाइक पर नियंत्रण ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन