Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

घर के बाहर सफाई कर रही महिला को पीटा, Video:पति बोला- पड़ोसी ने सिर पर लाठी मारी, हालत गंभीर; रास्ते के विवाद में हमला

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 2 views
घर के बाहर सफाई कर रही महिला को पीटा, Video:पति बोला- पड़ोसी ने सिर पर लाठी मारी, हालत गंभीर; रास्ते के विवाद में हमला
भरतपुर के खेड़ली मोड़ थाना इलाके के गांव बाछरैन का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अपने घर के बाहर झाड़ू लगाती 55 साल की महिला पर कुछ लोग हमला करते दिख रहे हैं। उसके बाल पकड़ सड़क पर गिरा देते हैं और लाठी से हमला करते हैं। हमला करने वालों में महिलाएं भी नजर आ रही हैं। महिला की हालत गंभीर है। उसका महुवा (दौसा) के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। खेड़ली मोड़ थाना इंचार्ज पवन यादव ने बताया- घटना 7 सितंबर की है। बाछरैन गांव निवासी महिला प्रेमवती (55) पर उसके पड़ोसी युवक अंकित और अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया था। प्रेमवती के पति महेश चंद ने घटना के दूसरे दिन 8 सितंबर को खेड़ली मोड़ थाने में मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच कर रहे हैं। पति बोला- मारपीट करके भाग गए आरोपी महिला का पति महेशचंद खेती बाड़ी करता है। महेशचंद ने बताया- 7 सितंबर की शाम करीब 7 बजे पत्नी प्रेमवती घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान गांव के ही कुछ लोग हाथों में लाठी, डंडे और धारदार हथियार लेकर आए। आते ही उन्होंने प्रेमवती पर हमला कर दिया। हमलावरों में शामिल अंकित ने लाठी से प्रेमवती के सिर पर वार किया। इससे उसका सिर फट गया। अंकित के परिवार के साथ महिलाएं भी थी। वहीं अंकित और परिवार के लोगों को पिटाई करने के लिए बढ़ावा दे रही थी। झगड़े की आवाज सुनकर गांव के लोग जुट गए। हमला करने के बाद वे लोग भाग गए। खेड़ली मोड़ थाना पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। प्रेमवती को महुआ के अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मारपीट रास्ते से आने-जाने के विवाद को लेकर हुई थी। पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan