Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

GeM पोर्टल पर 31.34 लाख की साइबर ठगी:प्रयागराज में ठेकेदार को कोड बताकर भरोसा जीता, ID-पासवर्ड लेकर खेल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 5 views
GeM पोर्टल पर 31.34 लाख की साइबर ठगी:प्रयागराज में ठेकेदार को कोड बताकर भरोसा जीता, ID-पासवर्ड लेकर खेल
प्रयागराज में GeM (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पोर्टल पर एक ठेकेदार के बैंक खाते की जानकारी बदलकर 31.34 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को सरकारी ब्रोकर बताते हुए शिकायतकर्ता का भरोसा जीता था। पुलिस ने उसके कब्जे से लेनदेन में इस्तेमाल एंड्रॉयड मोबाइल और सिम बरामद किया है। निर्माता कंपनियों से जान पहचान का दिया था झांसा पुलिस के मुताबिक, नीलेश कुमार अहिरवार (33) निवासी कोटरा सुल्तानाबाद, कमला नगर, भोपाल, मध्य प्रदेश, खुद को सरकारी ब्रोकर बताता था। उसने शिकायतकर्ता को बताया था कि GeM पोर्टल पर पंजीकृत मूल उपकरण निर्माता कंपनियों से उसकी अच्छी जान-पहचान है और वह विभिन्न ब्रांड के उत्पाद बेचने के लिए जरूरी ओईएम ऑथराइजेशन कोड उपलब्ध करा सकता है। उसने इसके बदले कमीशन लेने की बात कही थी। भरोसा जीतकर हासिल किया GeM का पासवर्ड पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले शिकायतकर्ता को कई ऑथराइजेशन कोड उपलब्ध कराए, जो सही पाए गए। इससे शिकायतकर्ता का उस पर भरोसा बढ़ गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी को अपने GeM पोर्टल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड दे दिया, ताकि वह उसकी ओर से पोर्टल का इस्तेमाल कर सके। इसी एक्सेस का फायदा उठाकर आरोपी ने कथित तौर पर GeM पोर्टल में शिकायतकर्ता के बेनिफिशियरी बैंक खाते की जानकारी बदल दी। उसके स्थान पर अपने निजी बैंक खाते का विवरण दर्ज कर दिया गया। भुगतान आते ही अपने खाते में मंगाई रकम पुलिस की जांच में सामने आया कि बैंक खाते की जानकारी बदलने के बाद GeM पोर्टल से होने वाली भुगतान राशि आरोपी के निजी बैंक खाते में पहुंचने लगी। आरोपी ने 31,34,612 रुपये अपने खाते में प्राप्त किए। इसके बाद रकम को निजी इस्तेमाल के लिए निकालने और दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर करने की बात भी जांच में सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता की ओर से दिए गए लॉगिन एक्सेस का गलत इस्तेमाल कर यह पूरा फर्जीवाड़ा किया। रकम आगे कहां गई, अब इसकी पड़ताल मामले में साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों में हुए लेनदेन और रकम के आगे ट्रांसफर की भी जांच कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण गौतम, उपनिरीक्षक राहुल कुमार और आरक्षी रूप सिंह शामिल रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan