Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

ग्वालियर में टेलीग्राम पर पढ़ाई के नाम पर न्यूड फोटो:11 साल की बच्ची की एडिटेड अश्लील तस्वीरें कीं वायरल, सदमे में मासूम

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 1 views
ग्वालियर में टेलीग्राम पर पढ़ाई के नाम पर न्यूड फोटो:11 साल की बच्ची की एडिटेड अश्लील तस्वीरें कीं वायरल, सदमे में मासूम
शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज साइबर अपराध का मामला सामने आया है। टेलीग्राम ऐप पर पढ़ाई (फिजिक्स डिस्कशन ग्रुप) के बहाने जुड़ी 11 साल की बच्ची की फोटो एडिट कर अश्लील बनाई गई और उसे अलग-अलग टेलीग्राम ग्रुप्स में वायरल कर दिया गया। जब पीड़िता की मां ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनकी फोटो को भी धमकी दी और ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। घटना 7 सितंबर को महाराजपुरा क्षेत्र की है। घटना के बाद से मासूम सदमे में है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, आईटी एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिजिक्स ग्रुप के नाम पर टेलीग्राम पर जोड़ा ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में पूरी आपबीती बताई है। महिला के अनुसार उनकी 11 वर्षीय बच्ची ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए 'RISHITA' नाम के टेलीग्राम अकाउंट के जरिए एक 'फिजिक्स डिस्कशन ग्रुप' ज्वाइन किया था। हालांकि, कुछ समय बाद वह इस ग्रुप से हट गई थी। इसके कुछ दिन बाद वापस 'RISHITA' नाम के टेलीग्राम से मैसेज आया और ग्रुप में फिर से एड होने के लिए कहा जिस पर मासूम ने फिर ज्वाइन कर लिया। पर्सनल मैसेज कर मांगी फोटो 11 वर्षीय छात्रा के ग्रुप छोड़ने के बाद 7 सितंबर को 'RISHITA' नाम के टेलीग्राम अकाउंट से छात्रा को वापस मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने पढ़ाई में मदद का झांसा देकर लड़की से उसकी तस्वीरें मांग लीं। बच्ची ने बिना किसी अनहोनी के अंदेशे के अपनी फोटो भेज दी। यहीं उससे गलती हो गई। फोटो एडिट कर अश्लील बनाई, कई ग्रुप्स में की वायरल फोटो हासिल करने के बाद शातिर साइबर अपराधियों ने घिनौना खेल शुरू किया। 7 सितंबर की रात करीब 11 बजे परिजन के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी बेटी की अश्लील फोटो कई जगह अपलोड कर दी गई हैं। आरोपियों ने बच्ची की फोटो को मॉर्फ (एडिट) कर अश्लील रूप दिया और उसे टेलीग्राम के @HarshitaNeevJharkhand समेत कई अन्य सार्वजनिक ग्रुप्स में वायरल कर दिया। जब मां ने अपनी मासूम बेटी से पूछा तो उसने कई ग्रुप चेक किए जिनमें उसके अश्लील फोटो वायरल हुए थे। विरोध करने पर मां की फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी जब पीड़िता की मां ने आरोपी का विरोध किया और अपनी बेटी की फोटो हटाने को कहा, तो आरोपी ने उल्टे ही उनको धमकी देना शुरू कर दिया। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने दर्ज की FIR, साइबर सेल जुटी जांच में पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने 12 सितंबर को तुरंत एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। · दर्ज धाराएं: भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78(1)(ii)(iii), पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 11(4)/12 और आईटी एक्ट (IT Act) की धारा 67बी के तहत केस दर्ज किया गया है। · साइबर जांच शुरू: पुलिस ने टेलीग्राम ग्रुप्स, संबंधित मोबाइल नंबरों और टेलीग्राम अकाउंट्स की पहचान कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीएसपी रोबिन जैन का कहना "ऑनलाइन पढ़ाई या सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी अनजान व्यक्ति या ग्रुप में अपनी निजी तस्वीरें साझा न करें। इस केस में 11 साल की मासूम छात्रा साइबर अपराधियों की शिकार बनी है। मामला दर्ज कर लिया गया है और साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।"
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan