crime
ग्वालियर में गैंगस्टर नीरज राणा गिरफ्तार, प्रॉपर्टी कारोबारी के नाबालिग बेटे से मांगा था रंगदारी, 15 से ज्यादा केस दर्ज
ग्वालियर में पुलिस ने लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल बताए जा रहे नीरज राणा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, नीरज राणा और उसके साथियों ने करीब एक महीने पहले एक प्रॉपर्टी कारोबारी के नाबालिग बेटे को घेरकर रंगदारी की मांग की थी। मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की गई थी. मामले में पुलिस ने पहले ही नीरज समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
Read full article on News 18 Hindi