Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

गौतमबुद्धनगर: सैलून में चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 8,200 रुपये नकद और अवैध चाकू बरामद!

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 7 views
गौतमबुद्धनगर: सैलून में चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 8,200 रुपये नकद और अवैध चाकू बरामद!! !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!! दो टूक//नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने सैलून में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सामान और नकदी से संबंधित 8,200 रुपये नकद तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की गई। पुलिस के मुताबिक, 10/11 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि को थाना सेक्टर-20 पुलिस को सैलून में चोरी की घटना के संबंध में जानकारी मिली थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय करने के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साजन पुत्र संतोष कुमार (उम्र करीब 22 वर्ष) को सेक्टर-18 स्थित लाल पैथ लैब के सामने वाले पार्क से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से सेक्टर-18 स्थित सैलून से चोरी किए गए सामान और नकदी से संबंधित 8,200 रुपये नकद बरामद हुए। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू भी मिला। हाथरस का रहने वाला, बहलोलपुर में कर रहा था निवास गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजन पुत्र संतोष कुमार , निवासी ग्राम सिचावली साहनी, नति नगला, थाना सिकंदरा राऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। वर्तमान में आरोपी ग्राम बहलोलपुर, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था। दो मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इनमें मु0अ0सं0 338/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0 337/2026, धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इससे पहले किसी अन्य चोरी की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं।।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan