environment
छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर सहयोग समिति ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता बांसी (सिद्धार्थनगर)। नगर पालिका बांसी और आसपास के क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं, गौवंश व सांड़ों की बढ़ती समस्या को लेकर सहयोग समिति बांसी के सदस्यों ने गुरुवार को उप जिलाधिकारी बांसी को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि नगर की सड़कों पर बड़ी संख्या में छुट्टा पशु घूम रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। राहगीरों, विद्यार्थियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं ठेला व छोटे व्यवसाय करने वालों को भी छुट्टा पशुओं के कारण नुकसान और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा ...
Read full article on Swatantra Prabhat