crime
हटा अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर से मारपीट, VIDEO:इलाज के दौरान गाली-गलौज की; बीच-बचाव करने आए कर्मचारी को भी पीटा
दमोह के हटा सिविल अस्पताल में बुधवार रात ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर चेतन साहू से मारपीट की गई। रात करीब 11:30 बजे तीन घायलों का इलाज करने के दौरान अनिल पुरानी ड्यूटी कक्ष में पहुंचा और डॉक्टर से गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए कर्मचारी से भी मारपीट डॉक्टर के साथ सपोर्ट स्टाफ मनीष श्रीवास्तव भी मौजूद थे। उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। अस्पताल के दूसरे कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो आरोपी अपने साथियों के साथ वहां से भाग गया। डॉक्टर ने शिकायत में बताया कि जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। शासकीय कार्य में बाधा समेत धाराओं में केस हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर अनिल पुरानी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 132, 296, 115 और 391 के तहत केस दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज से दूसरे आरोपियों की पहचान होगी पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से घटना का सीसीटीवी फुटेज मांगा है। पुलिस के मुताबिक फुटेज में जो लोग घटना में शामिल दिखाई देंगे, उनके आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी और अन्य आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मुख्य आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
Read full article on Bhaskar