Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाया गया, VIDEO:अस्पताल में शव वाहन नहीं, बीएमओ ने बजट की कमी बताई, बोले- कई बार रख चुके मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 5 views
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाया गया, VIDEO:अस्पताल में शव वाहन नहीं, बीएमओ ने बजट की कमी बताई, बोले- कई बार रख चुके मांग
छतरपुर बड़ा मलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शवों के परिवहन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल में शव वाहन नहीं है। ऐसे में शवों को नगर परिषद के कचरा वाहन से शवगृह तक ले जाया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कचरा वाहन से शव ले जाने पर नाराजगी वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस तरह शव ले जाना मृतकों की गरिमा के खिलाफ है। लोगों का आरोप है कि अस्पताल का दर्जा बढ़ने के बाद भी शव वाहन जैसी सुविधा नहीं मिल पाई है। नागरिकों ने अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग से अलग शव वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अस्पताल का कचरा ले जाने वाले वाहन से शवों का परिवहन करना स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी कमी है। कई बार भेजी शव वाहन की मांग बड़ा मलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. हेमंत मरैया ने बताया कि शव वाहन के लिए जिला स्तर पर कई बार मांग भेजी गई है। अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। इसी वजह से नगर परिषद के उपलब्ध कराए वाहन से शवों का परिवहन कराया जा रहा है। डॉ. मरैया ने कहा कि बजट मिलते ही अस्पताल में शव वाहन की व्यवस्था की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan