Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
environment

बेतिया में छात्रों को आग से बचने की ट्रेनिंग मिली:अग्निशमन कर्मियों ने किया मॉक रेस्क्यू, आग लगने पर घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने की दी सलाह

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 3 views
बेतिया में छात्रों को आग से बचने की ट्रेनिंग मिली:अग्निशमन कर्मियों ने किया मॉक रेस्क्यू, आग लगने पर घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने की दी सलाह
बेतिया जिला अग्निशमन विभाग ने सोमवार को बचाव एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। दोपहर करीब तीन बजे CIHS एकेडमी में हुए इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनीष कुमार और अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ने किया। अग्निशमन कर्मियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, बचाव के उपायों और सुरक्षित रेस्क्यू प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने मॉक रेस्क्यू का प्रदर्शन किया। इसके माध्यम से आग लगने पर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की बारीकियां समझाई गईं। आग लगने पर घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने की सलाह विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की आग लगने के कारणों और उनसे बचाव के तरीकों से अवगत कराया गया। अग्निशमन कर्मियों ने जोर दिया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और सूझबूझ से काम लेना महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी सलाह दी कि आग की छोटी घटना को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तत्काल आसपास के लोगों को सतर्क करते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना देनी चाहिए। 101 और 112 समेत इन नंबरों पर दें सूचना अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचना देना बेहद आवश्यक है। इससे दमकल की टीम समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा सकती है और जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। इसके लिए लोगों से अग्निशमन विभाग के हेल्पलाइन नंबर 101, आपातकालीन सेवा 112 तथा 7485805804 और 7485805805 पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई। परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे आग से बचाव के इन उपायों की जानकारी अपने परिवार और आसपास के लोगों तक भी पहुंचाएं। इसका उद्देश्य किसी भी अग्निकांड की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan