crime
भिंड में मेडिकल स्टोर्स पर पहुंचे ड्रग्स इंस्पेक्टर:तीन स्टोर से लिए दवाओं के सैंपल, एक बंद कराया;कई दवा व्यापारी दुकान बंद कर भागे
भिंड के मौ में सोमवार को मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की भनक लगते ही दो संचालक दुकानें बंद कर चले गए। तीन मेडिकल स्टोरों से छह दवाओं के सैंपल लिए गए। ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. आकांक्षा गरुड़ ने टीम के साथ मेडिकल स्टोरों की जांच की। टीम ने गौरी मंदाकिनी मेडिकल स्टोर, नवकर मेडिकल स्टोर, लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, आदित्य मेडिकल स्टोर और अनमोल मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान राणा मेडिकल स्टोर और मुस्कान मेडिकल स्टोर के संचालकों को निरीक्षण की भनक लग गई। दोनों दुकानें बंद कर मौके से चले गए। औषधि विभाग ने दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित की है। अनमोल मेडिकल स्टोर पर प्रोपराइटर और सक्षम व्यक्ति सुभाष कुशवाह नहीं मिले। उनकी जगह केदार कुशवाह दुकान पर मौजूद थे। विभाग ने मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया है। तीन दुकानों से छह दवाओं के सैंपल नवकर मेडिकल स्टोर, गौरी मंदाकिनी मेडिकल स्टोर और आदित्य मेडिकल स्टोर से छह दवाओं के सैंपल लिए गए। विभाग इन सैंपलों को भोपाल की औषधि प्रयोगशाला भेजेगा।वहां इनकी जांच और परीक्षण होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नशीली दवाओं का रिकॉर्ड रखने के निर्देश औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजीकृत फार्मासिस्ट या सक्षम व्यक्ति की मौजूदगी में ही दुकान संचालित करें। नशे के लिए इस्तेमाल होने की संभावना वाली दवाओं का रिकॉर्ड भी रखना होगा। क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत करना होगा।।
Read full article on Bhaskar