Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

भदोही में लव अफेयर में युवक की हत्या:घर के पास मिला शव, गल्फ्रेंड से घरवालों ने दी थी धमकी, सुधर जाओ नहीं तो काट डालेंगे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 5 views
भदोही में लव अफेयर में युवक की हत्या:घर के पास मिला शव, गल्फ्रेंड से घरवालों ने दी थी धमकी, सुधर जाओ नहीं तो काट डालेंगे
भदोही में लव अफेयर में युवक की हत्या कर दी गई। घर से डेढ़ किलोमीटर दूर की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब लड़की के घर वालों को जानकारी हुई, तो युवक को धमकाया- सुधर जाओ, मेरी बेटी से दूर रहो, नहीं तो काट कर फेंक देंगे। 8 अगस्त को युवक घर से लापता हो गया था। परिजन ने 10 अगस्त की शाम को गुमशुदी का केस दर्ज कराया था। मंगलवार दोपहर 2 बजे घर से 100 मीटर दूर पेड़ से लटका शव मिला। बहन ने परिजन को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके से पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। घटना जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर की है। अब जानिए पूरा मामला दुर्गागंज थाना क्षेत्र के वीरापुर गांव निवासी विजय भान अपनी पत्नी, चार बेटों और एक बेटी के साथ रहते हैं। उनका सबसे छोटा बेटा रजनीश हाईस्कूल तक पढ़ा था। करीब दो साल पहले उसने पढ़ाई छोड़ दी और मजदूरी करने लगा। वह मजदूरी के साथ घर के कामों में भी हाथ बंटाता था और अपनी कमाई से परिवार की जीविका चलाने में सहयोग करता था। रजनीश 8 अगस्त को अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने दुर्गागंज थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। वहीं, परिवार के लोग भी लगातार अपने स्तर से रजनीश की खोजबीन में जुटे रहे। बहन ने शव देखकर परिजन को बताया बहन अर्चना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे किसी काम से घर के बगल स्थित तालाब की ओर गई थी। तालाब घर से 100 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। इसी दौरान उसकी नजर तालाब के बाहर एक पेड़ पर गई। वहां रजनेश का शव लटका देखकर वह घबरा गई। अर्चना रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, युवक का शव रुमाल के सहारे पेड़ पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही दुर्गागंज पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी जानकारी और साक्ष्य संकलित करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहन ने जताई हत्या की आशंका रजनीश की बहन अर्चना ने रोते हुए बताया कि वह तालाब की ओर गई थी, जहां उसने अपने भाई का शव पेड़ पर लटका देखा। उसने बताया कि उसका भाई आठ अगस्त से लापता था। अर्चना ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। उसने कहा कि वे चार भाई थे, लेकिन अब तीन ही रह गए हैं। रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले भाई की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। मृतक के भाई ने भी घटना को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार की ओर से गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश होने की बात भी कही गई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच करे, ताकि रजनेश की मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके। पिता ने लड़की से पुराने विवाद का लगाया आरोप मृतक के पिता विजय भान गौतम ने आरोप लगाया कि उनके बेटे का एक लड़की से पुराना विवाद था। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद के चलते उनके बेटे की जान ली गई हो सकती है। पिता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना की सच्चाई सामने लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, जिस लड़की से रजनेश के विवाद की बात सामने आ रही है, उसके पिता की ओर से भी आरोप लगाए गए हैं। लड़की के पिता का कहना है कि रजनेश और उनकी बेटी के बीच पुराना विवाद था। उन्होंने भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि रजनेश के लापता होने के बाद परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को उसका शव बरामद हुआ है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने जांच कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan