Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:HC बोला- पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाई जाए, इंजीनियर के ठिकानों पर रेड, धू-धू कर जलने लगी स्कॉर्पियो

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 7 views
बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:HC बोला- पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाई जाए, इंजीनियर के ठिकानों पर रेड, धू-धू कर जलने लगी स्कॉर्पियो
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि पिछले 5-6 महीने से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा था। वहीं तेजप्रताप यादव ने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने ऐश्वर्या से तलाक लेने का फैसला क्यों लिया। तेजप्रताप यादव ने कहा है कि हम पूजा और मंदिर जाने वाले आदमी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा... 01- तेजस्वी बोले- बिहार सरकार कंगाल हो चुकी है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पटना से दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में कांग्रेस नेता और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। इस दौरान छात्रों से जुड़े मुद्दों, महंगाई समेत कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर दोनों नेताओं के साथ चर्चा होगी। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि पिछले 5-6 महीने से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा था। पूरी खबर पढ़ें 02- एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 4 ठिकानों पर रेड लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) हरेंद्र कुमार के पटना, बांका और वैशाली में स्थित चार ठिकानों पर निगरानी ने रेड की है। हरेंद्र कुमार बांका में पोस्टेड हैं। उन्हें उनके सरकारी आवास से हिरासत में लिया गया है। पटना में उनके 2 ठिकानों पर जांच एजेंसी ने दबिश दी है। पटना आवास से कैश, काफी मात्रा में गहने मिले हैं। 6 लोगों ने मिलकर नोटों की गिड्डियां गिनीं। रेड में महंगी घड़ियां बरामद हुई हैं। पूरी खबर पढ़ें 03- तेजप्रताप ने खोला ऐश्वर्या से अलग होने का राज लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने ऐश्वर्या से तलाक लेने का फैसला क्यों लिया। तेजप्रताप यादव ने कहा है कि हमारे बीच बनती नहीं थी। हम पूजा और मंदिर जाने वाले आदमी है। वो (ऐश्वर्या) इसके लिए वो रोक-टोक करती थी। तेजप्रताप ने यह भी कहा कि ऐश्वर्या ने मेरी मां को पीटा भी था। पूरी खबर पढ़ें 04- दिल्ली HC ने कहा-पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाए केन्द्र सरकार बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाए जाने का निर्देश दिल्ली हाईकोर्ट ने केन्द्र सरकार को दिया है। मंगलवार को जस्टिस मनोज जैन ने पप्पू यादव की याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार को निर्देश दिए। आज सुनवाई के दौरान पप्पू यादव के वकील शादान फरासत ने कहा कि सांसद ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में संसद के बाहर एक नाटक किया था। पूरी खबर पढ़ें 05- धू-धू कर जलने लगी सड़क पर दौड़ती स्कॉर्पियो मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में NH-28 पर चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ से गाड़ी सवार तीन लोगों की जान बच गई। आग लगने के बाद कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। स्थानीय निवासी प्रकाश ने बताया कि स्कॉर्पियो कांटी की ओर तेज गति से जा रही थी। अचानक गाड़ी के अगले हिस्से (बोनट) से धुआं निकलने लगा। पूरी खबर पढ़ें 06- DGP के कब्जे जमीन, CM से मिलने नहीं दे रहे' पटना में आज मंगलवार को सीएम का सहयोग शिविर लगा। जहां पहुंचे शिकायतकर्ता हरेंद्र किशोर का आरोप है कि उनकी जमीन DGP के कब्जे में है और सीएम को भी ये बात पता होनी चाहिए कि उनके अंडर काम करने वाले पुलिस वाले क्या कर रहे हैं, लेकिन यहां तो हमें मिलने ही नहीं दिया जा रहा। पूरी खबर पढ़ें 07- BPSC टीचर ने वीडियो कॉल कर बताई आपबीती शालिनी और जीजा राजकुमार यादव ने 2 साल पहले पूर्णिया के बाघमारा में 2 कट्ठा जमीन करीब 32 लाख में खरीदी थी। जमीन बहन के नाम पर थी, जीजा ने उसमें करीब 10 लाख दिए थे, बाकी रुपए शालिनी ने लगाए थे। राजकुमार का कहना था कि उन्हें जमीन नहीं चाहिए, उन्हें10 लाख वापस चाहिए थे। पूरी खबर पढ़ें 08- 'वाइफ को होमगार्ड बनाया, थाने के ड्राइवर संग अफेयर' दरभंगा के कमतौल इलाके के रहने वाले 30 साल के एक शख्स ने एसएसपी जगुनाथ रेड्डी को दिए गए आवेदन में 24 साल की अपनी होमगार्ड पत्नी पर थाना के ड्राइवर के साथ लिव इन रिलेशन में रहने का आरोप लगाया हैं। शख्स के आरोपों को लेकर सिटी एसपी अशोक चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पूरी खबर पढ़ें 09- पत्नी की विदाई के लिए टावर पर चढ़ गया युवक गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वैष्णो मठ के समीप एक युवक पत्नी की विदाई की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। टावर पर चढ़े युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुन्दू गांव निवासी अनीस माझी के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 10- बिहार के 15 जिलों में कल हल्की बारिश की संभावना पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर और अरवल समेत बिहार के 15 जिले में कल यानी बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में मौसम गर्म बना रहेगा। लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan