crime
अशोकनगर के सरकारी हॉस्टल की मेस में निकला कीड़ा:कलेक्ट्रेट में शिकायत की, छात्र बोले-खराब क्वालिटी का अधपका खाना देते हैं
अशोकनगर के टोरिया स्थित सरकारी हॉस्टल के मेस के खाने में कीड़ा निकलने का मामला सामने आया है। इससे नाराज छात्रों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट से शिकायत की। सभी छात्रों ने खराब भोजन, समय पर खाना न मिलने और हॉस्टल में अनियमितताओं की भी कंप्लेंट की। छात्रों ने बताया कि पिछले कुछ समय से मेस में मिलने वाले खाने की क्वालिटी लगातार खराब हो रही है। खाना कई बार अधपका होता है, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य असर पड़ रहा है। 10 अगस्त को खाने में कीड़ा निकला। स्टाफ अभद्र व्यवहार करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भोजन कभी भी समय पर नहीं मिलता। स्टाफ देर से खाना परोसता है। जिसकी वजह से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों ने मेस स्टाफ पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। शिकायत में कहा गया कि केवल उनके छात्रावास में हर छात्र से 2000 रुपए की रसीद काटी गई। पूछने पर बताया गया कि यह राशि किसी भी सामान के नुकसान की भरपाई के लिए है। छात्रों ने छात्रावास अधीक्षक की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। विद्यार्थियों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है।
Read full article on Bhaskar