Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

अनूपपुर में कचरे के ढेर में मानव भ्रूण मिला:सफाई कर्मचारी ने देखा, 3-5 माह का होने की आशंका; जिला अस्पताल में कल होगा पीएम

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 22, 2026 👁 1 views
अनूपपुर में कचरे के ढेर में मानव भ्रूण मिला:सफाई कर्मचारी ने देखा, 3-5 माह का होने की आशंका; जिला अस्पताल में कल होगा पीएम
अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र की जमुना कॉलोनी में मंगलवार दोपहर कचरे के ढेर में मानव भ्रूण मिला। सफाई के दौरान नगर पालिका पसान के कर्मचारी की नजर भ्रूण पर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सफाई के दौरान कर्मचारी को मिला भ्रूण भ्रूण जमुना कॉलोनी में किसान डेयरी के पीछे नगर पालिका पसान के बनाए प्रसाधन कक्ष के पास कचरे के ढेर में मिला। सफाई कर्मचारी ने इसकी जानकारी नगरपालिका अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन भ्रूण के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई। 3 से 5 माह का होने की आशंका थाना प्रभारी राधिका भगत ने बताया कि भ्रूण छोटा और अविकसित है। शुरुआती तौर पर इसके 3 से 5 माह का होने की आशंका है। वास्तविक उम्र और अन्य जानकारी पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे भ्रूण को जिला अस्पताल पहुंचाया। शाम होने के कारण मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी पुलिस पुलिस घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालेगी। पुलिस के मुताबिक, नगर क्षेत्र और घटना स्थल से कुछ दूर स्थित डॉक्टर मजूमदार क्लीनिक के कैमरों की फुटेज भी देखी जाएगी, ताकि मामले में कोई सुराग मिल सके। कचरे में भ्रूण मिलने की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने भ्रूण फेंकने वाले व्यक्ति या संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चार महीने पहले भी मिला था भ्रूण अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में करीब चार महीने पहले बस स्टैंड के सुलभ शौचालय परिसर में भी मानव भ्रूण मिला था।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan