Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

दौसा में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:50 हजार की सुपारी देकर हमला कराने का आरोप; 3 पहले गिरफ्तार हो चुके

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 25, 2026 👁 1 views
दौसा में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:50 हजार की सुपारी देकर हमला कराने का आरोप; 3 पहले गिरफ्तार हो चुके
दौसा सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए की सुपारी देकर हमला कराने के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी बृजेश मीना को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर परिवादी के हाथ-पैर तोड़ने, मारपीट करने और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज लाने के लिए बदमाशों को सुपारी देने का आरोप है। घर के बाहर सो रहे व्यक्ति पर किया हमला पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की रात गोठड़ा गांव में लक्ष्मीनारायण अपने मकान के बाहर सो रहा था। इसी दौरान चार बदमाशों ने उसका मुंह दबाकर मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। बदमाश मौके पर रस्सी और मुंह पर लगाने वाली टेप छोड़ गए। पुलिस जांच और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि बृजेश ने 50 हजार रुपए की सुपारी देकर प्रकाश मीना, केवलराम और नितेश उर्फ नीतू को परिवादी के साथ मारपीट करने और उसके हाथ-पैर तोड़ने के लिए भेजा था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने घटना से पहले कई बार परिवादी के घर की रैकी भी की थी। तीन आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देशन में थाना इंचार्ज युधिष्ठिर की टीम ने मामले में प्रकाश मीना, केवलराम और नितेश उर्फ नीतू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने सुपारी देने के आरोपी बृजेश मीना को भी गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे जानलेवा हमले में भी था वांटेड पुलिस के अनुसार, आरोपी बृजेश कोलवा क्षेत्र के गांव भांवता में 30 मई 2026 की रात जगदीश मीना और उसकी पत्नी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में भी फरार चल रहा था। इस मामले में पीड़ित दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर हाथ-पैर काटने और मारपीट करने के आरोप हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan