crime
अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में धुआं दिखा:अलर्ट के बाद लखनऊ डायवर्ट; प्लेन में 109 यात्री सवार थे
अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार को लखनऊ डायवर्ट किया गया। प्लेन के कार्गो सेक्शन में धुआं दिखाई देने के बाद अलर्ट जारी किया गया था। फ्लाइट में 109 लोग सवार थे। दरअसल, फ्लाइट के दौरान पायलट को कार्गो सेक्शन में आग लगने का संदेह हुआ। इसके बाद उसने एहतियातन लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने का फैसला किया। हालांकि, प्लेन में आग लगने की आशंका गलत साबित हुई। लखनऊ एयरपोर्ट पर लगाई गई थी इमरजेंसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाम 6:29 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा की गई। इंडिगो का प्लेन शाम 6:31 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा। शाम 6:33 बजे लैंडिंग बे में पहुंचा और शाम 6:35 बजे यात्रियों को उतारा गया। शाम 6:39 बजे आग लगने की खबर गलत निकली। बाद में आपातकाल वापस ले लिया गया। खबर लगातार अपडेट हो रही है... --------------------- ये खबर भी पढ़ें... दिल्ली-दुबई स्पाइसजेट की 2 फ्लाइट 24 घंटे लेट: यात्रियों ने चोर-चोर के नारे लगाए स्पाइसजेट की दिल्ली से दुबई जाने वाली दो फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट हो गईं। देरी से परेशान करीब 200 यात्रियों ने मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के अंदर जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया। एयरलाइन चोर है के नारे लगाए। पढ़ें पूरी खबर...
Read full article on Bhaskar