Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
education

आगरा में छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण:विद्यार्थियों ने एसटीपी प्लांट का दौरा किया, जल शोधन तकनीकी प्रक्रिया समझी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 19, 2026 👁 1 views
आगरा में छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण:विद्यार्थियों ने एसटीपी प्लांट का दौरा किया, जल शोधन तकनीकी प्रक्रिया समझी
आगरा में शमशाबाद के बांगुरी में एच.एस.पी.एम. सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने शमशाबाद स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने एसटीपी प्लांट में गंदे एवं अपशिष्ट जल के शोधन की पूरी प्रक्रिया को लाइव देखा और समझा। प्लांट में स्थापित आधुनिक मशीनों, पंपिंग सिस्टम, फिल्ट्रेशन यूनिट, ट्रीटमेंट यूनिट तथा अन्य तकनीकी उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्लांट के अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि सीवेज से प्राप्त दूषित जल को विभिन्न वैज्ञानिक प्रक्रियाओं से गुजारकर किस प्रकार उपचारित किया जाता है। विद्यार्थियों ने प्रत्येक चरण को उत्सुकता के साथ देखा और अपनी जिज्ञासाओं से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने सरल भाषा में जल शोधन की तकनीकी प्रक्रिया को समझाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने यह भी जाना कि जल संरक्षण और जल प्रदूषण को रोकना आज की सबसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय आवश्यकताओं में से एक है। उपचारित जल का उचित उपयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल संसाधनों पर बढ़ते दबाव को कम करने में सहायक हो सकता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शिल्पी गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बेहद महत्वपूर्ण हैं। जब बच्चे किसी तकनीक और वैज्ञानिक प्रक्रिया को स्वयं अपनी आंखों से देखते हैं, तो उन्हें विषय की वास्तविक समझ प्राप्त होती है। विद्यार्थियों ने एसटीपी की कार्यप्रणाली को ज्ञानवर्धक एवं रोचक बताया और कहा कि इस भ्रमण से उन्हें विज्ञान एवं पर्यावरण से जुड़े विषयों को वास्तविक रूप में समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, प्रबंधन तंत्र एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan