crime
25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:हरदोई में बेनीगंज पुलिस ने बरगदिया तिराहे से पकड़ा
हरदोई में बेनीगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 11 अगस्त, मंगलवार शाम 5 बजे बरगदिया तिराहे के पास से हुई। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम पहला मजरा रायपुर, थाना बेनीगंज, हरदोई के रूप में हुई है। अपराधियों को पकड़ने के लिए जारी रहेगा अभियान राम के खिलाफ थाना बेनीगंज में मुकदमा अपराध संख्या 252/2025, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वह इस मुकदमे में नामजद था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। बेनीगंज पुलिस ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ललित सैनी, कांस्टेबल अर्वनी कुमार और कांस्टेबल श्रीकांत यादव शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।
Read full article on Bhaskar