Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

13 लाख वापस करके जमाया भरोसा फिर 26 की ठगी:सदर अस्पताल के पूर्व कर्मी पर आराेप, बहादुरगंज निवासी ने थाने में दर्ज कराई FIR

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 5 views
13 लाख वापस करके जमाया भरोसा फिर 26 की ठगी:सदर अस्पताल के पूर्व कर्मी पर आराेप, बहादुरगंज निवासी ने थाने में दर्ज कराई FIR
किशनगंज सदर अस्पताल के एक पूर्व कर्मी पर 26 लाख रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप लगा है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी शहनवाज आलम ने इस मामले में सदर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी अशोक कुमार ठाकुर कटिहार के बरारी क्षेत्र के निवासी हैं। वह पूर्व में सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में प्रयोगशाला प्रावैधिकी के पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि अशोक कुमार ठाकुर ने पीड़ित शहनवाज आलम से किसी आवश्यक कार्य का हवाला देकर बड़ी रकम उधार ली थी। पहले ली रकम लौटाई फिर की ठगी शहनवाज आलम ने अपनी शिकायत में बताया है कि मई 2025 में आरोपी ने उनसे पहले 13 लाख रुपये की आर्थिक मदद मांगी थी। भरोसे में लेकर उन्होंने यह राशि दे दी। कुछ समय बाद आरोपी ने फिर से जरूरत बताकर 13 लाख रुपये और ले लिए। इस प्रकार, दो किस्तों में कुल 26 लाख रुपये आरोपी को दिए गए। पैसे मांगने पर करता रहा टालमटोल पीड़ित का कहना है कि तय समय बीत जाने के बाद जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। कई बार संपर्क करने और पैसे लौटाने का आग्रह करने के बावजूद रकम वापस नहीं की गई। लंबे समय तक आश्वासन मिलने के बाद भी जब कोई समाधान नहीं निकला, तब पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया। दोनों पक्षों के बयान के आधार पर कार्रवाई मामले को लेकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आवेदन के आधार पर जांच में जुट गई है। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना सामने आने के बाद से चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan