Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

युवक बोले- साहब नशा तस्करों से जान का खतरा:नीमच SP कार्यालय में दिया ज्ञापन; झूठी शिकायतों पर निष्पक्ष जांच की मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
युवक बोले- साहब नशा तस्करों से जान का खतरा:नीमच SP कार्यालय में दिया ज्ञापन; झूठी शिकायतों पर निष्पक्ष जांच की मांग
नीमच में लकड़ मंडी चौराहा (आसफगंज) निवासी जीशान कुरैशी और ताहिर कुरैशी ने SP कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने अपने और अपने परिवार के खिलाफ दी जा रही शिकायतों को पूरी तरह भ्रामक और मनगढ़ंत बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इलाके में नशा तस्करी का विरोध करने पर हुआ था हमला ताहिर कुरैशी ने बताया कि लकड़ मंडी चौराहे पर असामाजिक तत्व लंबे समय से एमडी ड्रग्स और गांजे का अवैध कारोबार कर रहे हैं। 6 तारीख को जब वे अपने बच्चों को ट्यूशन से लेकर घर लौट रहे थे, तब घर के बाहर नशा कर रहे युवकों का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शादाब शेख उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। राजनीतिक दबाव के आरोपों को खारिज किया ज़ीशान और ताहिर ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्रवाई किसी नेता या विधायक के दबाव में नहीं, बल्कि मौके पर मिले ठोस सबूतों के आधार पर हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में बंद आरोपी के साथी (शादाब बाबा, सोहेल, शकील, नाजरीन और जमील) खुद को बचाने के लिए झूठी और भ्रामक शिकायतें देकर उनकी छवि खराब कर रहे हैं। परिवार की सुरक्षा की गुहार, SP ऑफिस से मिला आश्वासन पीड़ित परिवार ने अपनी और अपने बच्चों की जान को खतरा बताते हुए कहा कि अगर भविष्य में उन्हें कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसकी जिम्मेदारी आरोपी पक्ष की होगी। उन्होंने पुलिस से गुमराह करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan